अमेरिका में भारत के खिलाफ हथियार पास, ट्रंप के साइन बाकी; महंगाई बढ़ाने का प्लान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट को प्रतिनिधि सभा में भी भारी मतों से पास कर दिया गया है। अब सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन रह गए हैं। हालांकि, सिर्फ साइन होने से भारत पर 100 फीसदी टैरिफ नहीं लगेगा।

US Tariffs on India
प्रतिनिधि सभा में पास होने के बाद बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास साइन होने के लिए भेजा जाएगा। (Photo by Anna Moneymaker / GETTY IMAGES NORTH AMERICA / Getty Images via AFP)

भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुमति देने वाला बिल अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में भी पास हो गया है। अब इस बिल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। इसके साथ ही भारत समेत 4 देशों में पर पूर्ण टैरिफ लगाने की ताकत अमेरिका सरकार को मिल जाएगी। खास बात है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बिल लाए जाने से पहले इसमें संशोधन कर भारत का नाम खासतौर से जोड़ा गया था। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर अमेरिका की तरफ से भारत पर टैरिफ लगाया जाता है, तो कई चीजों के दाम बढ़ने के आसार हैं।

भारत के अलावा लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 में चीन, तुर्किए, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का नाम जोड़ा गया था। जबकि, सीनेट में मतदान के दौरान ये नाम बिल में शामिल नहीं थे। खास बात है कि इसका नाम ट्रंप के करीबी रहे लिंड्से ग्राहम के नाम पर रखा गया है, जिनका कुछ समय पहले निधन हो गया है। उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाने की पुरजोर समर्थन किया था।

आखिरी बाधा भी पार

बिल के सामने आखिरी बाधा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पास होने की थी। हाल ही में हुए मतदान में यह बिल 262-159 से पास हो गया है। इसमें बड़ी संख्या में डेमोक्रेट्स नेता और अमेरिका में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन ने समर्थन दिया है। कहा जा रहा है कि इस बिल का मकसद रूस से कच्चा तेल खरीदने में प्रतिबंधों को दरकिनार करने में मदद करने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाना है।

कैसे भारत बन सकता है टारगेट

सीनेट में जब यह बिल पहुंचा, तो इसमें देशों के नाम नहीं लिखे गए थे। तब ड्राफ्ट में अलग-अलग कैटेगरी में 5 आयातकों या रूस से तेल खरीदने वालों को रखा गया था। अब भारत और चीन रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदते हैं। ऐसे में इस बिल की मदद से दोनों देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है, जिससे आने वाले समय में वैश्विक रिश्ते प्रभावित होने के आसार हैं।

हालांकि, यह भी जानना जरूरी है कि प्रतिनिधि सभा में पास होने का मतलब यह नहीं है कि भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा। इससे अमेरिका के राष्ट्रपति को पूर्ण शुल्क लगाने की अनुमति मिल जाएगी।

मिडटर्म चुनाव से पहले फैसला

खास बात है कि अमेरिका में नवंबर में मिडटर्म चुनाव होने हैं। वहीं, इससे पहले प्रतिनिधि सभा में कामकाज के महज 4 दिन ही शेष रह गए थे। सांसदों के अवकाश से पहले इस पर वोटिंग कराई गई है। प्रतिनिधि सभा का यह कदम प्रतिबंध पैकेज पर महीनों की बातचीत के बाद आया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने टैरिफ के नाम पर भारत के खिलाफ कार्रवाई की हो।

भारत अपने फैसले पर डटा

भारत अमेरिका के इस फैसले से दबाव में आता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों से जुड़े फैसले अपने 140 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर करता है। वह आगे भी इस पर कायम रहेगा। हिन्दुस्तान के सूत्रों ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन यह साफ है कि भारत सरकार इस बारे में अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं करेगी और रूस से तेल की खरीद जारी रखेगी।

हालांकि, अगर टैरिफ थोपा जाता है और भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है, तो ऐसी स्थिति में उसे दूसरे बाजार तलाशने होंगे। अगर तेल महंगा मिलता है, तो भारत में भी दाम बढ़ने की संभावनाएं हैं। खास बात है कि रूस की तरफ से सस्ता कच्चा तेल दुनिया के कई देशों को बेचा जाता है। अमेरिका भी इस बात का जिक्र कई बार कर चुका है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमेरिका में भारत के खिलाफ हथियार पास, ट्रंप के साइन बाकी; महंगाई बढ़ाने का प्लान