अमेरिकी रणनीतिकार ने UAE को दी चेतावनी, ईरान ने अमेरिका को दिया 'E-3 सेंट्री' वाला झटका, टॉप-5
Top News Today: अमेरिका के प्रमुख रणनीतिकार और अर्थशास्त्री प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को युद्ध में शामिल होने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि यूएई इस संघर्ष में कूद पड़ता है, तो दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख शहर भारी तबाही का शिकार हो सकते हैं

Top News Today: अमेरिका के प्रमुख रणनीतिकार और अर्थशास्त्री प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को युद्ध में शामिल होने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि यूएई इस संघर्ष में कूद पड़ता है, तो दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख शहर भारी तबाही का शिकार हो सकते हैं। दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका को ऐसा गंभीर झटका दिया है जिसे वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएगा। ताजा जारी तस्वीरों में इसकी पुष्टि हुई है। इन तस्वीरों में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर अमेरिका का महत्वपूर्ण ई-3 सेंट्री एयरक्राफ्ट (AWACS) बुरी तरह तबाह हुआ दिख रहा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....
युद्ध में शामिल हुआ UAE तो दुबई और अबू धाबी हो सकते हैं तबाह
अमेरिका के प्रमुख अर्थशास्त्री और रणनीतिकार प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को ईरान से जुड़े चल रहे संघर्ष में शामिल होने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर UAE युद्ध में कूद पड़ता है तो दुबई और अबू धाबी जैसे प्रमुख शहर भारी तबाही का शिकार हो सकते हैं। सैक्स ने आगे कहा कि ये शहर पर्यटन, मनोरंजन और वाणिज्यिक केंद्र हैं, न कि सैन्य ठिकाने। इन्हें रिसॉर्ट्स और पार्टी स्थलों के रूप में विकसित किया गया है, जहां अमीर पर्यटक छुट्टियां मनाते हैं। युद्ध में शामिल होना इन शहरों के मूल स्वरूप को पूरी तरह नष्ट कर देगा। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान ने जारी की अमेरिकी नौसेना अधिकारियों की तस्वीरें
मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईरान ने मीनाब शहर की लड़कियों के स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले के लिए दो अमेरिकी नौसेना अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में लगभग 175 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। ईरान के दूतावासों ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में इन अधिकारियों की तस्वीरें जारी कर उनकी पहचान सार्वजनिक की। ईरान के अनुसार, ये अधिकारी यूएसएस स्प्राउंस (USS Spruance) के कमांडिंग ऑफिसर ली आर. टेट (Leigh R. Tate) और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेफरी ई. यॉर्क (Jeffrey E. York) हैं। ईरानी दूतावास ने उन्हें 'अपराधी' करार देते हुए कहा कि इनके आदेश पर टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं, जिससे 168 मासूम बच्चों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर...
Gen-Z आंदोलन में शहीद 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी
नेपाल की नई सरकार ने जेन-जी आंदोलन के दौरान मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की कैबिनेट ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया। सितंबर में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस फायरिंग में 27 छात्रों की मौत हुई थी। यह कदम पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
सऊदी एयर बेस पर E-3 सेंट्री एयरक्राफ्ट तबाह
ईरान ने अमेरिकी सेना को ऐसा हमला किया है जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। हालिया तस्वीरों में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर अमेरिका का महत्वपूर्ण E-3 सेंट्री (AWACS) एयरक्राफ्ट बुरी तरह तबाह हुआ दिख रहा है। ईरान ने दावा किया कि शुक्रवार को किए गए हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। हमले में विमान के कई हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि करीब 10 अमेरिकी कर्मचारी घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ईरानी मीडिया ने इस हमले की तस्वीरें जारी की हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी बोले- मिडिल ईस्ट पर कांग्रेस की टिप्पणियां खतरनाक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का भारत पर न्यूनतम प्रभाव पड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। केरल में एनडीए रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी खतरनाक टिप्पणियां कर रही है जो विदेशों में रह रहे भारतीयों की जान को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि केरल के हजारों लोग संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने बताया कि युद्ध शुरू होने से ही वे संबंधित देशों के नेताओं से संपर्क में हैं और भारतीय दूतावास 24 घंटे नागरिकों की मदद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


