'अवैध हिरासतों पर भी पूछना सवाल', मार्को रूबियो के भारत दौरे से पहले अमेरिकी सांसदों ने लिखा पत्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे से पहले अमेरिका के कुछ सांसदों ने उन्हें पत्र लिखा है और भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिरासत को लेकर सवाल करने का सुझाव दिया है।

Marco rubio
20 अक्टूबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 20 अक्टूबर को भारत आ रहे हैं। इससे पहले कम से कम 6 डेमोक्रेट सांसदों ने उन्हें पत्र लिखा है और कहा है कि भारत जाकर वहां दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर सवाल करें। इन सांसदों में भारतीयमूल की प्रमिला जयपाल, उमर, जिम मैकगवर्न, राशिदा तलैब, एलीनर होम्स नॉर्टन और जीसस गारसिया का नाम शामिल है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका और अन्य देशों में भारतीय दूतावास के बाहर फोटोग्राफर तैनात कर दिए गए हैं जो कि कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों की तस्वीरें निकालते हैं। प्रमिला जयपाल ने कहा कि जिस तरह से लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. यह मानवाधिकारों के खिलाफ है।

भारत में क्यों रूबियो के दौरे पर छिड़ा विवाद

भारत में भी मार्को रूबियो के दौरे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल कांग्रेस ने कहा है कि आखिर रूबियो से बातचीत इस बार मुंबई में क्यों की जा रही है। क्या सरकार दिल्ली की स्थितियों को उनसे छिपना चाहती है। राहुल गांधी के इस सवाल पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगभग एक दशक से हो रहा है जब विदेश से आ रहे मेहमानों को अलग-अलग जगह ले जाया जाता है। उनसे अलग-अलग शहरों में मुलाकात होती है ताकि उन्हें इस देश की संस्कृति कीझलक भी मिल सके।

विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेरिका के विदेश मंत्री की आगामी यात्रा से दोनों देशों को भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करने और अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्र शामिल होने की उम्मीद है। इनमें ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकि तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्र शामिल हैं। दोनों पक्ष क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत को जारी रखने और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।

जयशंकर और रुबियो के बीच राजधानी दिल्ली के बजाए मुंबई में वार्ता होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा कि पिछले एक दशक से यह परंपरा रही है कि समय-समय पर भारत के अलग-अलग शहरों में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की जाती रही है। प्रधानमंत्री ने स्पेन के प्रधानमंत्री की बड़ौदा में, जर्मनी के चांसलर मर्ज की अहमदाबाद में और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की वाराणसी में मेजबानी की थी। इसके अलावा विदेश मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक की गोवा में, बोत्सवाना के विदेश मंत्री की केवड़िया में और हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन की अमृतसर में मेजबानी की थी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'अवैध हिरासतों पर भी पूछना सवाल', रूबियो के भारत दौरे से पहले सांसदों का पत्र