Hindi NewsIndia NewsUS sanctions against entities linked to India for supporting Iran ballistic missile
अमेरिका ने भारतीय कंपनी को फिर बनाया निशाना, लगाए प्रतिबंध; इस बार रूसी तेल नहीं ये दी वजह

अमेरिका ने भारतीय कंपनी को फिर बनाया निशाना, लगाए प्रतिबंध; इस बार रूसी तेल नहीं ये दी वजह

संक्षेप: अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये, भारत और अन्य देशों में स्थित 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका ने पिछले महीने भी इस तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

Thu, 13 Nov 2025 05:10 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका ने बुधवार को भारत सहित छह देशों में स्थित 32 कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस बार प्रतिबंधों की वजह रूसी तेल नहीं है। अमेरिका ने हालिया एक्शन कथित तौर पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन उत्पादन का समर्थन करने के आरोप में लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतिबंधित कंपनियों और व्यक्तियों के नाम या विवरण उल्लेख किए बिना, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (UAV) उत्पादन का समर्थन करने वाले कई खरीद नेटवर्क संचालित करने के लिए कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है।

भारत के अलावा, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की स्थित संस्थाओं और व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा मिसाइलों और अन्य पारंपरिक हथियारों को विकसित किए जाने का मुकाबला करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के अनुरूप है। मंत्रालय ने कहा कि ये कंपनियां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उत्पादन की मदद करने वाले कई खरीद नेटवर्क संचालित करती थीं।

ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने निकाला ट्रंप टैरिफ का तोड़, निर्यातकों को होगा बड़ा फायदा
ये भी पढ़ें:'US में ज्यादा टैलेंट नहीं है', H-1B वीजा पर ट्रंप का बदला रुख; भारतीयों को राहत

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के सचिव (आतंकवाद एवं वित्तीय खुफिया) जॉन के. हर्ले ने कहा है कि ईरान धनशोधन और अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों के लिए पुर्जे खरीदने के लिए विश्व भर की वित्तीय प्रणालियों का दुरुपयोग करता है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर, हम ईरान पर उसके परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए अधिकतम दबाव डाल रहे हैं।’’

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।