Hindi NewsIndia NewsUS President Donald Trump continues to whine about Nobel having already received medal from Machado
नोबेल को लेकर बंद नहीं हो रहा ट्रंप का रोना, SIR के खिलाफ TMC का हल्ला बोल; टॉप-5 न्यूज

नोबेल को लेकर बंद नहीं हो रहा ट्रंप का रोना, SIR के खिलाफ TMC का हल्ला बोल; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर रोना बंद नहीं हो रहा है। मचाडो से नोबेल पदक मिलने के बाद भी ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब जबकि उन्हें नोबेल नहीं दिया गया है, तो वही शांति के लिए काम करने की जरूर नहीं समझते।

Jan 19, 2026 06:51 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए जुनून बढ़ता ही जा रहा है। मचाडो से नोबेल पदक मिलने के बाद बी ट्रंप रुके नहीं, उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जब आठ युद्ध रुकवाकर भी उन्हें नोबेल पदक नहीं मिला, तो वह अब वैश्विक शांति के लिए काम करना जरूरी नहीं समझते। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में एसआईआर के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता बीडीओ ऑफिस के बाहर लाठी और झाड़ू लेकर पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

मुझे नोबेल नहीं दिया, अब शांति की जिम्मेदारी मेरी नहीं; नॉर्वे PM पर भड़के ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर जुनून अब अपने अगले शिखर तक पहुंचता नजर आ रहा है। इस बार की नोबेल विजेता मचाडो ने भले ही उन्हें अपना नोबेल पदक सौंप दिया हो, लेकिन इसके बाद भी ट्रंप का नॉर्वे की नोबेल समिति को लेकर गुस्सा कम नहीं हुआ है। उन्होंने नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे को एक पत्र लिखकर कहा है कि अब, जबकि उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया है, तो वह 'केवल शांति' के बारे में सोचने की जरूरत महसूस नहीं करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

SIR पर TMC का हल्लाबोल, BDO ऑफिस के बाहर लाठी और झाड़ू लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हुगली के श्रीरामपुर में सोमवार को BDO और SDO कार्यालय के सामने लाठियां और झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। यह विरोध चुनाव आयोग ऑफ इंडिया और बीजेपी के खिलाफ है, क्योंकि राज्य में एसआईआर चल रहा है। टीएमसी विधायक अरिंदम गुइन ने कहा, 'बीजेपी आम जनता के नाम काटने की कोशिश कर रही है। वे लोग चुनाव आयोग के साथ मिले हुए हैं मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह पश्चिम बंगाल है और यहां पर ममता बनर्जी हैं। किसी का भी नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा।' पढ़ें पूरी खबर…

BJP में नए युग की शुरुआत; नितिन नवीन ने किया नामांकन, राजनाथ- शाह बने प्रस्तावक

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। उनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

भारत आए UAE के राष्ट्रपति, प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे PM मोदी

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार शाम राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए हवाई अड्डे जाकर स्वयं उनका स्वागत किया। शेख नाहयान की अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी के साथ वार्ता होगी जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति आज ही स्वदेश लौट जायेंगे। शेख नाहयान की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, पूर्व विधायक ने कथावाचकों को कहे गंदे शब्द

मध्य प्रदेश के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति द्वारा महिलाओं और देश के प्रसिद्ध कथावाचकों को लेकर बदजुबानी करने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने मंच से भाषण देते समय अपना आपा खो दिया और बात रखते समय बेहद ओछे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठे। उन्होंने अपने भाषण में अनिरुद्धाचार्य, रामभद्राचार्य जैसे संतों पर विवादित बयानबाजी की। वीडियो सामने आया तो एक बार फिर एमपी की सियासत गरमा गई, जिसकी निंदा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों द्वारा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।