स्वर्ण मंदिर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे...पुलिस ने भीड़ को हटाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिकी डेलिगेश नके दौरे के बीच हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने कुछ देर तक 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'गॉड ब्लेस अमेरिका' के नारे लगाए

US envoy Sergio Gor
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर पहुंचे।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने 28 सितंबर यानी सोमवार को अमृतसर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका। इस दौरान एक हैरान कर देने वाली खबर भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सर्जियो गोर के श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचने के दौरान मेन गेट पर कुछ लोगों ने 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'गॉड ब्लेस अमेरिका' के नारे लगाए।

अमेरिकी डेलिगेशन पहुंचा अमृतसर

बता दें कि, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को 28 सदस्यों वाले एक हाई लेवल अमेरिकी डेलिगेशन के साथ अमृतसर पहुंचे। अमेरिकी डेलिगेशन ने पवित्र हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका। इस डिलिगेशन में अमेरिका के कई प्रमुख सीनेटर, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और विदेश नीति के जानकार शामिल थे।

खालिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

अमेरिकी डेलिगेश नके दौरे के बीच हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने कुछ देर तक 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'गॉड ब्लेस अमेरिका' के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाकर स्थिति को संभाला।

विदेशी बड़े नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों का अमृतसर दौरा सांस्कृतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। ऐसे दौरे भारत के उन इलाकों से जुड़ाव दिखाते हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। अमेरिकी डिलिगेशन के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ऐतिहासिक स्थलों पर इस अमेरिकी डेलिगेशन के सफर को आसान बनाने के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक में बदलाव भी किया गया था।

बता दें कि, इससे पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पहुंचे था। यहां उन्होंने भारतीय सेना और अमेरिकी सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास देखा था। 25 सितंबर को हुए इस युद्धाभ्यास में पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और धनुष आर्टिलरी सिस्टम के साथ-साथ AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, L70 एयर-डिफेंस गन और स्वाति वेपन-लोकेटिंग रडार शामिल थे।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वर्ण मंदिर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे