अमेरिका नहीं चाहता भारत और पाकिस्तान की बने, वॉर भड़काने में हाथ; पूर्व CIA अधिकारी बोले

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्रंप कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा कर चुके हैं। जबकि, भारत ने यह साफ किया है कि पाकिस्तान की तरफ से अनुरोध किए जाने के बाद संघर्ष विराम किया गया था। भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था।

अमेरिका नहीं चाहता भारत और पाकिस्तान की बने, वॉर भड़काने में हाथ; पूर्व CIA अधिकारी बोले

CIA यानी अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पूर्व अधिकारी का दावा है कि US कभी भी भारत और पाकिस्तान को साथ में नहीं देखना चाहता। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा दावा किया है। साथ ही कहा है कि दोनों मुल्कों में युद्ध भड़काने में अमेरिका का हाथ हो सकता है। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान की करीबी बढ़ी है। वहीं, ट्रंप लगातार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों में सीजफायर कराने का दावा करते रहे हैं, जिसे भारत ने खारिज किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में CIA के पूर्व एनालिस्ट लैरी सी जॉनसन ने कई खुलासे किए। जब सवाल किया गया कि पाकिस्तान ने जो आतंकवादी हमला भारत पर किया था, क्या उसे भड़काने में अमेरिका का हाथ हो सकता है?

इसपर पूर्व अधिकारी ने जवाब दिया, 'भारत और पाकिस्तान के बीच जिस युद्ध को निपटाने का दावा डोनाल्ड ट्रंप करते हैं (कहकर हंसने लगते हैं।) मुझे पूरा भरोसा है कि इसे भड़काने में अमेरिकी खुफिया जानकारी ने मदद की थी।' उन्होंने कहा, 'अमेरिका चाहता है कि तनाव के हालात बने रहें। हम नहीं चाहते कि भारत और पाकिस्तान की आपस में बने।' साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि भारत के प्रति अमेरिका का रवैया नस्लवादी है।

भारत के साथ संबंधों को लेकर पूर्व मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

अमेरिका के पूर्व उप विदेश मंत्री कर्ट एम कैम्पबेल ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ दोस्ती यूएस के हित में है। अप्रैल में हडसन इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में कैम्पबेल ने कहा, 'दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता भारत और अमेरिका के बीच करीबी रिश्तों से मजबूत हुई है। हमारे सभी रणनीतिक हित दिल्ली में हैं। हम पाकिस्तान के साथ कोई समस्या नहीं चाहते, लेकिन हमारी दिलचस्पी भारत में ही है। मुझे बातचीत के रास्तों से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हमारा भविष्य भारत के साथ ही जुड़ा है।' उन्होंने कहा, 'भारत के साथ रिश्ता 'बड़े अक्षरों' में है, जबकि पाकिस्तान का तो पैराग्राफ में जिक्र तक नहीं आता।'

सीजफायर का दावा

ट्रंप कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा कर चुके हैं। जबकि, भारत ने यह साफ किया है कि पाकिस्तान की तरफ से अनुरोध किए जाने के बाद संघर्ष विराम किया गया था। भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था, जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया था। इसके बाद दोनों मुल्कों के बीच करीब 4 दिनों तक संघर्ष चला था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें