Hindi NewsIndia NewsUS deports 200 Indian nationals including notorious gangster Anmol Bishnoi
अनमोल बिश्नोई समेत 200 भारतीयों को US ने किया डिपोर्ट, विमान में पंजाब के 2 मोस्ट वांटेड भी

अनमोल बिश्नोई समेत 200 भारतीयों को US ने किया डिपोर्ट, विमान में पंजाब के 2 मोस्ट वांटेड भी

संक्षेप:

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, फर्जी पासपोर्ट पर देश छोड़कर चला गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस साल की शुरुआत में उसे अलास्का में गिरफ्तार किया गया था। NIA ने उसे 'मोस्ट-वांटेड' भगोड़ा घोषित कर रखा है।

Nov 18, 2025 10:47 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और मोस्ट वांटेड आतंकी अनमोल बिश्नोई को भारत डिपोर्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो वांटेड अपराधियों और 197 अवैध प्रवासियों सहित 200 भारतीय नागरिकों को भारत भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान अमेरिका से उड़ान भर चुका है और बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि अनमोल बिश्नोई का भारत आना भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल बिश्नोई को 'मोस्ट-वांटेड' अपराधी घोषित कर रखा है। बिश्नोई भारत में कम से कम 18 गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उसके कथित अपराधों में मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचना, अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की योजना बनाना और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शामिल है।

खुफिया जानकारी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में अनमोल बिश्नोई को अलास्का में गिरफ्तारी किया गया था। हिरासत में लिए जाने से पहले वह फर्जी रूसी कागजों पर यात्रा कर रहा था और अमेरिका और कनाडा के बीच तब तक आता-जाता रहा। जांच एजेंसियों का मानना ​​है कि वह एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए गिरोह के संचालन को निर्देशित कर रहा था।

ये भी पढ़ें:लॉरेंस के छोटे भाई को लाया जा रहा भारत; बाबा सिद्दीकी मर्डर में है मुख्य आरोपी
ये भी पढ़ें:बिश्नोई, नंदू गैंग को झटका; 2 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूएस और जॉर्जिया में अरेस्ट

इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि इस बारे में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बाबा सिद्दीकी के परिवार को औपचारिक रूप से सूचित किया है। इसमें पुष्टि की गई कि बिश्नोई को आज अमेरिकी क्षेत्र से प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अमेरिका के इस कदम से भारतीय प्रवर्तन एजेंसियों के लिए प्रत्यर्पण के लिए उसे हिरासत में लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।