
पाक-US में बच्चों जैसी बहस, किसका पिता ज्यादा ताकतवर; किसने कसा तंज; टॉप -5
पाकिस्तान और अमेरिका में गहरी होती दोस्ती पर ऑस्ट्रेलियाई आर्मी एक्सपर्ट ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि दो बच्चों की बहस है कि किसका पिता ज्यादा ताकतवर। शाम की टॉप 5 खबरें।
पाकिस्तान और अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही नजदीकी पर ऑस्ट्रेलिया के आर्मी एक्सपर्ट ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दोनों के रिश्ते ऐसे लग रहे हैं, मानो बच्चे बहस कर रहे हैं कि किसका पिता ज्यादा ताकतवर है। शाम की टॉप 5 खबरें
राहुल गांधी ने कहा- मेरी जान को खतरा
पुणे की एक अदालत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अर्जी डालते हुए अपनी जान के खतरे का अंदेशा जताया है। उन्होंने दावा किया कि सावरकर विचारधारा वाले लोग उन्हें मार सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें।
पाक-US में बच्चों जैसी बहस
ऑस्ट्रेलिया आर्मी एक्सपर्ट कूपर ने अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकियों को मूर्खतापूर्ण कहा है। वो बोले कि पिछले कुछ महीनों में वाइट हाउस और इस्लामाबाद के रिश्ते वाकई ऐसे थे, जैसे पांच-छह साल के दो छोटे बच्चे यह बहस कर रहे हों कि किसका पिता ज्यादा ताकतवर है। पूरी खबर पढ़ें।
जयशंकर रूस जाएंगे तो चीनी विदेश मंत्री आएंगे भारत
अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच भारत ने RIC की गोलबंदी तेज कर दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने रूस की यात्रा पर जाएंगे, जबकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत दौरे पर आने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें।
अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला
अमेरिका के इंडियाना राज्य में हिंदू मंदिर पर हमले हुआ है। अराजकतत्वों ने बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की नेमप्लेट को बिगाड़ दिया। मंदिर प्रशासन ने इसे “घृणित कृत्य” बताया है। पूरी खबर पढ़ें।
भारत ने मार गिराए पाक फाइटर जेट्स, अमेरिका का बयान
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स समेत कुछ छह विमानों को मार गिराया था। इस पर अमेरिका ने अब जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें।





