अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का उठाया आनंद, देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सर्जियो गोर नेहरू पार्क के पास से 'शिकारा' में सवार हुए और उन्होंने लगभग एक घंटे तक डल झील की सैर की। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके गुपकार स्थित निवास पर मुलाकात की।

जम्मू-कश्मीर यात्रा पर आए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में 'शिकारा' की सवारी का आनंद लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी राजदूत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात करने के तुरंत बाद सीधे डल झील पहुंचे। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी और अमेरिकी दूतावास के अधिकारी भी मौजूद थे।

सर्जियो गोर नेहरू पार्क के पास से 'शिकारा' में सवार हुए और उन्होंने लगभग एक घंटे तक डल झील की सैर की। इससे पहले, श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके गुपकार स्थित निवास पर मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपने यात्रा परामर्श पर पुनर्विचार करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में अमेरिकी राजदूत ने कहा, "जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और बेहद खूबसूरत जगह है। अमेरिका यात्रा चेतावनियों का मूल्यांकन करता रहता है। हालांकि मैं आज कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसा विषय है जिस पर हम विचार करेंगे।"

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा: गोर

इसके अलावा, सर्जियो गोर ने जम्मू कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने उमर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र शासित प्रदेश को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताया और क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।

गोर ने कहा कि अमेरिका, जम्मू-कश्मीर के लिए अपने यात्रा परामर्श की समीक्षा कर रहा है और इस बात का आकलन कर रहा है क्या मौजूदा चेतावनी के स्तर को कम किया जाना चाहिए। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका समय-समय पर अपने यात्रा परामर्श की समीक्षा करता है और जम्मू-कश्मीर के लिए वर्तमान में लागू परामर्श पर फिर से विचार करेगा। उन्होंने कहा, "अमेरिका यात्रा चेतावनी जारी करता है और हम समय-समय पर उन चेतावनियों का पुनर्मूल्यांकन करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम विचार करेंगे।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमेरिकी राजदूत ने डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का उठाया आनंद, देखें VIDEO