यूपी चुनाव: 'सपा के साथ जल्द फाइनल हो गठबंधन', कांग्रेस सांसदों की आलाकमान को नसीहत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP Election: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस सांसदों ने आलाकमान को सपा के साथ जल्द गठबंधन और सीट शेयरिंग फाइनल करने की सलाह दी है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयारी का पूरा वक्त मिल सके।

UP Elections: सपा संग गठबंधन पर कांग्रेस में मंथन तेज, सांसदों ने आलाकमान से कहा- 'जल्दी निपटाएं सीट शेयरिंग'
UP Elections: सपा संग गठबंधन पर कांग्रेस में मंथन तेज, सांसदों ने आलाकमान से कहा- 'जल्दी निपटाएं सीट शेयरिंग'

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी आलाकमान को एक अहम सुझाव दिया है। सांसदों ने साफ शब्दों में कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

सांसदों ने क्यों की जल्दबाजी की मांग?

कांग्रेस सांसदों का मानना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य में चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा होता है। ऐसे में गठबंधन की स्थिति साफ होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस सांसदों की इस अपील यूपी में एक बार फिर भाजपा के खिलाफ गठबंधन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने मंगलवार को यूपी के कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों पर राज्यसभा और लोकसभा सदस्यों की राय जानी। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल के साथ मौजूद थीं।

सांसदों ने एकमत से राय दी कि सपा के साथ गठबंधन होना चाहिए और इसे जल्द से जल्द पक्का कर लेना चाहिए। सदस्यों की इस जल्दबाजी के पीछे यह सोच है कि स्थानीय नेताओं के बयानों और उनके बीच की तनातनी से समर्थकों के बीच आपसी कलह का गलत संदेश जा रहा है।

2024 के लोकसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस ने मिलकर यूपी में भाजपा को हराया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सांसदों ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस लीडरशिप को सपा से "अच्छी सीटें" हासिल करनी चाहिए। सीटों की संख्या के साथ-साथ उन सीटों पर भी उतना ही जोर दिया गया जिन पर जीत की संभावना ज्यादा हो।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 20 से अधिक प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रशासनिक सेवाओं, किसान संगठनों और अन्य क्षेत्रों से जुड़े 20 से अधिक प्रमुख नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने इन नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने वालों नेताओं का परिचय देते हुए बताया कि जो नेता और प्रमुख लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं उनमें पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, बसपा के पूर्व वरिष्ठ नेता डॉ. अनूप अंबेडकर, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता मयंक यादव और श्रेय यादव, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चौधरी खुशीराम, पूर्व आईपीएस अधिकारी वी. पी. अशोक, किसान नेता रोहित जाखड़, केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुदेश कुमार, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता वकार चौधरी तथा समाज विकास क्रांति पार्टी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े अनेक प्रमुख लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों और कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी वी. पी. अशोक ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का घोषणापत्र भागीदारी पर आधारित होगा, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। हमें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2027 से 2029 के दौरान इस सोच को धरातल पर उतारकर वास्तविकता में बदला जाएगा।" डॉ. अनूप अंबेडकर ने कहा कि गांवों में काम करने के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि देश में अधिनायकवाद का माहौल है और उससे मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ खड़ा होना आवश्यक है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'सपा के साथ जल्द फाइनल हो गठबंधन', कांग्रेस सांसदों की आलाकमान को नसीहत