
राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं उन्नाव रेप पीड़िता, यूनुस को हादी के भाई ने चेताया; टॉप 5 न्यूज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि सेंगर को जमानत मिलना निराशाजनक एवं शर्मनाक है।
उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ 10 जनपथ पहुंचीं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में उस्मान हादी के भाई ने मुहम्मद यूनुस को चेतावनी दे दी है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:
राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं उन्नाव रेप पीड़िता, कहा- प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहती हूं
उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने के बाद बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। दिल्ली में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के विरोध प्रदर्शन के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ 10 जनपथ पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि वे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वो प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलना चाहती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
फिर जगी युद्ध खत्म होने की आस, US-यूक्रेन की 20 सूत्री योजना तैयार; अब पुतिन पर निगाहें
रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जारी जंग में एक बार फिर शांति की उम्मीदें जगी हैं। अमेरिका और रूस द्वारा तैयार शांति प्रस्ताव पर बात ना बनने के बाद अब अमेरिका ने यूक्रेन के साथ मिलकर नया प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों देशों ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए 20 सूत्री शांति प्लान तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर…
हिन्दू महिला OUT, मुस्लिम चेहरा IN; हुमायूं कबीर ने अब किसे बनाया उम्मीदवार?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हुमायूं कबीर ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपनी नई राजनीतिक पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) से बालीगंज सीट से निशा चटर्जी की जगह अब सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अबू हसन को उम्मीदवार बनाया है। यह बदलाव निशा चरटर्जी की उम्मीदवारी वापस लेने के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर बुधवार को हुआ। कबीर के अनुसार, चटर्जी की उम्मीदवारी इसलिए वापस ली गई थी क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति पार्टी की छवि के अनुरूप नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
हसीना जैसा हाल होगा, बांग्लादेश से भागना पड़ेगा; हादी के भाई की यूनुस को चेतावनी
बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई विद्रोह के नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से हालात काफी खराब हैं। एक बार फिर से हिंसा के दौर की शुरुआत हो गई। अब हादी के भाई ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि यह हत्या सत्ता में बैठे लोगों ने आने वाले आम चुनाव का पटरी से उतारने के लिए करवाई थी। हादी के भाई ने यूनुस को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका हश्र भी शेख हसीना जैसा होगा और बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…
तेज हवा से राहत; दिल्ली में 271 पर आया AQI, ग्रैप-4 की पाबंदियां हटीं
हवा की रफ्तार बढ़ने और दिन भर खिली धूप से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से खासी राहत मिली है। आलम यह है कि एक दिन पहले गंभीर श्रेणी में मौजूद हवा की गुणवत्ता अब खराब श्रेणी पर आ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली के एक्यूआई में 141 अंकों का सुधार हुआ है। सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 अंक रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। हालांकि ग्रैप एक, ग्रैप दो और ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ें



