CJP प्रोटेस्ट में UN की एंट्री, प्रदर्शनकारियों के हिरासत पर जताई चिंता; क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान
share

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान के बाद लगातार लोगों को डिटेन किया जा रहा है। अब इस मामले में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने चिंता जाहिर की है। दिल्ली पुलिस इससे पहले ही ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को रिहा कर चुकी है।

UN HC
नई दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान डिटेन किए गए लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में हजारों लोगों को डिटेन किया गया है। इस मामले में अब संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार आयोग ने चिंता जाहिर की है। आयोग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में जिस तरीके से प्रदर्शनकारियों, प्रदर्शन के नेताओं, सिविल सोसाइटी संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इससे चिंता बढ़ी है। मानवाधिकार आयोग ने अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने की अपील की है।

आयोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। बयान में कहा गया, “दिल्ली में आज हो रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान प्रदर्शनकारियों, प्रदर्शन के नेताओं, सिविल सोसाइटी संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने की खबरों से हमें चिंता है।हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का पूरा सम्मान करें और उसे सुनिश्चित करें। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत और आनुपातिकता की कड़ी कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए।”

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ संयम बरतें- UN

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संयुक्त राष्ट्र आयोग ने भारतीय अधिकारियों से संयम बरतने की अपील की। बयान में कहा गया, “भारतीय अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत संयम बरतें, जो देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों से जुड़ी जिम्मेदारियों के अनुरूप हो। जिन लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए। हम अधिकारियों से यह भी आग्रह करते हैं कि वे लोगों की व्यापक चिंताओं को दूर करने के लिए सार्थक बातचीत करें।”

दिल्ली पुलिस ने ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को रिहा किया

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से ज्यादातर लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद 10 से 12 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी जैसे नेताओं को भी रिहा कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका जैसे लोगों पर स्थिति साफ नहीं हुई है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को एक बार फिर से प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCJP प्रोटेस्ट में UN की एंट्री, प्रदर्शनकारियों के हिरासत पर जताई चिंता