राम का विरोध करने वाले शिवजी की बात कर रहे; ये हुड़दंगियों की जमात: केंद्रीय मंत्री का तीखा तंज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है और अपनी हार के लिए उन्हें दोषी ठहरा रही है, जबकि इसके लिए खुद उसका नेतृत्व जिम्मेदार है, क्योंकि वह 'विचार-शून्य' है।

Shivraj Singh Chouhan
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के विपक्षी सांसद और नेता आज (सोमवार, 12 अक्तूबर को) बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने तीखा तंज कसा है। चौहान ने इस कवायद को राहुल गांधी की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, राहुल गांधी का प्रधान न्यायाधीश से मिलने के लिए उच्चतम न्यायालय तक मार्च करना एक 'नौटंकी'है। उन्होंने इस बात पर भी तंज कसा कि जो लोग कल तक श्रीराम का विरोध करते थे, वो आज शिवजी की बात कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि ये अराजकता फैलाने वाले लोग हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार का दोष निर्वाचन आयोग पर मढ़ती रही है, जबकि इसके लिए असल में उसका खुद का "विचार-शून्य" नेतृत्व जिम्मेदार है। शिवराज ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को "शिव की बारात" बताने के लिए राहुल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह असल में "गुंडों का समूह" है, जो सड़कों पर अराजकता फैला रहा है।

कई राज्यों से गायब हो चुकी कांग्रेस

शिवराज ने कहा, "कांग्रेस पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है और अपनी हार के लिए उन्हें दोषी ठहरा रही है, जबकि इसके लिए खुद उसका नेतृत्व जिम्मेदार है, क्योंकि वह 'विचार-शून्य' है।" उन्होंने कहा, "प्रधान न्यायाधीश से मिलने के लिए भी एक खास प्रक्रिया होती है। आप बस एक पत्र लिखकर जब चाहें, तब उनसे मिलने नहीं जा सकते। यह सिर्फ नौटंकी है, विशुद्ध नौटंकी, कुछ और नहीं, बस नौटंकी।" चौहान ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है और पार्टी विचार शून्य हो गई है। कई सालों से कई राज्यों से गायब हो चुकी है।

जूनियर पार्टनर और परजीवी पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि कांग्रेस आज देशभर में एक जूनियर पार्टनर और परजीवी पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में राजद के भरोसे तो यूपी में कभी समाजवादी पार्टी तो कभी बसपा के भरोसे टिकी हुई है। इसी तरह झारखंड में झामुमो की बैसाखी पर चल रही है। दरअसल, चौहान से पहले राहुल गांधी ने बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्षी गठबंधन के मार्च का ऐलान करते हुए कहा था कि यह शिवजी की बारात है और रुकने वाली नहीं है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराम का विरोध करनेवाले शिवजी की बात कर रहे; ये हुड़दंगियों की जमात: शिवराज चौहान