हीटवेव पर आई चौंकाने वाली खबर, ट्रंप की टीम में भारतवंशियों का दबदबा; टॉप 5
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे जलवायु संकट के खतरनाक असर को उजागर किया गया है। पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

टूटा था 123 साल का रिकॉर्ड, अब साल 2024 को लेकर यूनिसेफ ने दी चौंकाने वाली खबर
साल 2024 में भारत ने गर्मी के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आईएमडी ने बताया कि यह साल 1901 के बाद से सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज हुआ। इस दौरान भारत ही नहीं, पूरी दुनिया जलवायु संकट की मार झेल रही थी। अब संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे जलवायु संकट के खतरनाक असर को उजागर किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप की टीम में भारतवंशियों की धाक, कुश देसाई को व्हाइट हाउस में बड़ा पद
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को अपना डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले देसाई रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ आयोवा के कम्युनिकेशन डायरेक्टर थे। चुनाव के वक्त उन्हें पेन्सिलवानिया में कम्युनिकेशन डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। इस प्रांत में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में काफी मदद की। उन्हें इसी का इनाम दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रांत में सभी सात क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
खुद की शादी में पुरोहित बन गया दूल्हा, मंडप में दुल्हन को बिठाकर पढ़ने लगा मंत्र
शादी तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन यूपी के सहारनपुर जिले से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक दूल्हा बारात लेकर हरिद्वार के गांव पहुंचा था। लड़की वालों ने बारात की जमकर खातिरदारी की। लेकिन जब बात शादी की रस्मों की हुई तो दूल्हे ने सभी को चौंका दिया। दरअसल दूल्हा खुद पुरोहित बन गया और अपनी पूरी शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई। मंडप में सात फेरों के समय के मंत्र दूल्हे ने खुद ही पढ़ डाले। ये देखकर सभी हैरत में पड़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, तीन प्लेयर को पछाड़कर जीता ICC अवॉर्ड
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शनिवार एक बड़ी खुशी नसीब हुई। अर्शदीप ने आईसीसी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड जीता है। इस अवॉर्ड की रेस में कुल चार प्लेयर थे। 25 वर्षीय अर्शदीप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर ट्रैविस हेड और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया। 2022 में डेब्यू करने वाले अर्शदीप को पहली बार यह अवॉर्ड मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान को मन्नत के जमीन विवाद में राज्य सरकार से मिलेंगे 9 करोड़: रिपोर्ट
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को उनके मशहूर बंगले 'मन्नत' के मामले में महाराष्ट्र सरकार से 9 करोड़ रुपये का रिफंड मिलने की खबर है। यह बंगला बांद्रा, मुंबई में स्थित है और इसे शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने 2001 में खरीदा था। मन्नत, जो पहले 'विला वियना' के नाम से जाना जाता था, शाहरुख के दिल के बेहद करीब है जिसे एक्टर ने करीब 27 साल पहले खरीदा था। अब इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर