Hindi NewsIndia NewsUnder the instructions of the Home Ministry Rohingyas were allowed entry in Mizoram claims TMC MP Kalyan Banerjee
गृह मंत्रालय के निर्देश पर मिजोरम में रोहिंग्याओं को एंट्री, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का दावा

गृह मंत्रालय के निर्देश पर मिजोरम में रोहिंग्याओं को एंट्री, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का दावा

संक्षेप:

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि बांग्लाभाषी लोगों को रोहिंग्या करार देकर देश से निकाला जा रहा है। जबकि गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत मिजोरम में रोहिंग्याओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

Dec 09, 2025 10:44 pm ISTDeepak Mishra भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि बांग्लाभाषी लोगों को रोहिंग्या करार देकर देश से निकाला जा रहा है। जबकि गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत मिजोरम में रोहिंग्याओं को प्रवेश दिया जा रहा है। बनर्जी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय ने मिजोरम सरकार को बाहर से आने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने दावा किया कि यदि दिल्ली में कोई बांग्ला बोलता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस पार्टी सांसद ने देश से बंगाली लोगों को रोहिंग्या करार देकर निकाले जाने का आरोप लगाते हुए कहाकि आज रोहिंग्या कहां आ रहा है, वह मिजोरम में आ रहा है गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत। मैं जानता हूं कि क्या समस्या है। उन्होंने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी गई थी और राजाराम मोहन राय की कटु आलोचना की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से ताल्लुक रखने वाले एक केंद्रीय मंत्री वहां नागरिकता प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार उस मंत्री को गिरफ्तार नहीं कर रही है और यह प्रमाणपत्र नागरिकता अधिनियम के तहत बांटा जा रहा है।

बनर्जी ने दावा किया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इसके लिए अर्द्ध न्यायिक शक्तियों का प्रयोग कर रहा है कि इस देश का नागरिक कौन होगा? उन्होंने कहा कि उपयुक्त प्रक्रिया के अभाव के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को नागरिकता गंवाने का भय है। तृणमूल सांसद ने कहाकि अब तक मतदाता तय करते थे कि सत्ता में कौन आएगा। लेकिन अब मोदी जी तय करते हैं। सरकार निर्वाचन आयोग के जरिए तय करती है कि उसे वोट देने के लिए उसका वोटर कौन-कौन होगा।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रपत्र भरे जाने के लिए रिश्तेदारों को परिभाषित नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐप तय करेगा कि मेरा रिश्तेदार कौन है? यदि मेरा नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं था तो क्या मेरा नाम शामिल नहीं होगा? बनर्जी ने कहाकि उद्देश्य था समावेश का, लेकिन यहां एसआईआर का मकसद है कि कैसे नाम बाहर किया जाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या निर्वाचन आयोग तय करेगा कि देश का नागरिक कौन है? यह नागरिकता अधिनियम तय करेगा, निर्वाचन आयोग नहीं।

तृणमूल सांसद ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में की गई एसआईआर प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि आप (सत्तापक्ष) लोगों ने सभी घुसपैठियों को निकाल देने की बात कही थी। उन्होंने कहाकि मोदी जी ने (बिहार जाकर) भाषण दिया कि हम लोगों ने घुसपैठियों को निकालने के लिए एसआईआर किया है। लेकिन बिहार के एसआईआर में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विदेशी घुसपैठ करते हैं और बीएसएफ उन्हें रोक नहीं पाती।

बनर्जी ने एसआईआर की शुरुआत के बाद बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर काम का अत्यधिक बोझ डाले जाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इनमें से 20 प्रतिशत ने आत्महत्या कर ली, पांच प्रतिशत बीमार पड़ गए और तीन प्रतिशत ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह केवल बंगाल की तस्वीर नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में नौ, गुजरात में छह और राजस्थान में तीन प्रतिशत है, जहां भाजपा की सरकारें हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।