UK Board 10th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे करें चेक, इंतजार में थे 1.12 लाख छात्र

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को जारी होने जा रहा है। परीक्षा के बाद 1.12 लाख छात्रों को नतीजों का इंतजार था।

UK Board 10th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे करें चेक, इंतजार में थे 1.12 लाख छात्र

UK Board Result 2026 Live Updates

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,देहरादून |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि 10वीं (हाई स्कूल) के नतीजे सुबह ठीक 10 बजे जारी कर दिए जाएंगे। जैसे ही बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे, उसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने दो आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजों की पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

लाइव हिन्दुस्तान पर भी देखें रिजल्ट

लाइव हिन्दुस्तान पर रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारियों की जरूरत पड़ेगी। स्क्रीन पर नतीजे हासिल करने के लिए आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth), एप्लीकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। जैसे ही रिजल्ट जारी आपको मैसेज के जरिए इसकी सूचना मिल जाएगी।

UK Board Result 2026 Live Updates: स्कूल पोर्टल से भी देख सकेंगे रिजल्ट, पहली बार नई सुविधा

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड ने इस बार 10वीं के छात्रों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत वे अपने स्कूल के पोर्टल के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे। ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा यह व्यवस्था खास तौर पर स्कूल परिसर में आसान एक्सेस के लिए लागू की गई है। बोर्ड ने स्कूलों को सुरक्षित लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए हैं, जिससे छात्र अपने शिक्षकों की मदद से सीधे स्कूल में ही अपना परिणाम देख सकते हैं। पहली बार लागू की गई यह व्यवस्था छात्रों के लिए रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें, बाद में मिलेगी ओरिजिनल कॉपी

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। यह स्कोरकार्ड अस्थायी रूप से उपयोग के लिए मान्य होता है, जब तक कि स्कूलों द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट वितरित नहीं कर दी जाती। इसके साथ ही बोर्ड ने DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे छात्र अपने दस्तावेज सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: 1.12 लाख से ज्यादा छात्रों को नतीजों का इंतजार, डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में इस साल कुल 1,12,266 छात्रों ने हिस्सा लिया है, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देख सकेंगे। इस बार नए पोर्टल सिस्टम के तहत छात्रों को न सिर्फ वेबसाइट पर बल्कि अपने स्कूलों के माध्यम से भी परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे छात्र अपने दस्तावेज आसानी से डाउनलोड और सुरक्षित रख सकेंगे।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: पास होने के लिए 33% जरूरी, थ्योरी-प्रैक्टिकल दोनों में अलग से क्वालिफाई करना होगा

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों भाग होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों हिस्सों में अलग-अलग पास होना जरूरी होगा। यदि कोई छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़ा पीछे रह जाता है, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह स्थिति और बोर्ड की गाइडलाइंस पर निर्भर करता है, इसलिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।

Share

UK Board 10th Result 2026 Live: रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

UK Board 10th Result 2026 Live: यूके बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर देखा जा सकेगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करनी होगी।

Share

UK Board 10th Result 2026 Live: यूके बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का मौका किन्हें

UK Board 10th Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम के बाद छात्रों को रीचेकिंग यानी स्क्रूटनी कराने का मौका देता है। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके उम्मीद से कम अंक है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे कुछ फीस चुकानी होगी। स्क्रूटिनी में टोटलिंग चेक होती है। यह भी देखा जाता है कि कोई प्रश्न चेक होने से छूट तो नहीं गया।

Share

UK Board 10th Result 2026 Live: कैसा रहा बीते सालों का रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 Live: यूके बोर्ड उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट - पिछले चार सालों के परिणाम का विवरण

2022: 77.47 फीसदी

2023: 85.17 फीसदी

2024: 89.14 फीसदी

2025: 90.77 फीसदी

Share

UK Board 10th Result 2026 Live: कल खत्म होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के 1.12 लाख विद्यार्थियों का इंतजार

UK Board 10th Result 2026 Live: कल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के 1,12,266 स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होगा। 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने उत्तराखंड राज्य भर में फैले 1,261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कीं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे

Share

UK Board 10th Result 2026 Live: कल शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जारी करेंगे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

UK Board 10th Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती UBSE UK Board 10वीं 12वीं का परिणाम जारी करेंगे। पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77% रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 93.25% जबकि लड़कों का 88.20% रहा था।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: टॉपर्स की लिस्ट रिजल्ट के साथ होगी जारी

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी आधिकारिक रिजल्ट बुकलेट में जारी की जाएगी। इसमें राज्यभर के मेरिट होल्डर्स के नाम, उनके अंक और रैंकिंग की पूरी जानकारी शामिल होगी। बोर्ड द्वारा जारी इस मेरिट लिस्ट में टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों का विवरण दिया जाएगा, जिससे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान मिलेगी। इसके साथ ही रिजल्ट के कुल आंकड़े भी साझा किए जाएंगे, ताकि पूरे राज्य के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: रामनगर स्थित UBSE कार्यालय से जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 रामनगर (नैनीताल) स्थित यूबीएसई कार्यालय से आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। यहीं से बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की होगी जरूरत?

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लिकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले ये सभी जानकारी अपने पास रखें, ताकि लॉगिन के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: कितने छात्रों ने दी परीक्षा? 2.15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं के 1,12,266 शामिल रहे। बोर्ड ने राज्यभर में 1,261 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की थीं, जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के बाद अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं, जो जल्द ही जारी किया जाएगा।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब से कब तक हुई थी

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। 2.16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी थी। अब 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है जो कि कल सुबह 10 बजे खत्म होगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: सुबह 10 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, समय हुआ कन्फर्म

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के समय को लेकर अब पूरी तरह स्पष्टता आ गई है। बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे सुबह 10 बजे जारी करेगा। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि तय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपनी जरूरी डिटेल्स तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के आसानी से अपनी मार्कशीट चेक कर सकें।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: बीते बरस उत्तराखंड यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कितने प्रतिशत रहा था

UK Board Result 2026 Live Updates: बीते बरस उत्तराखंड यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा था। परीक्षा में शामिल हुए 1,09,859 छात्रों में से 99,725 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस साल 1.12 लाख से ज्यादा कक्षा 10वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: मुख्य रिजल्ट के साथ जारी होंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे

UK Board Result 2026 Live Updates: 10वीं के परिणाम 2026 के साथ ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के दूसरे परिणाम भी जारी करेगा। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दी थी।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: इस बार 25 अप्रैल को नतीजे, पिछले सालों की तारीखें भी जानें

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 इस साल 25 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। अगर पिछले वर्षों की बात करें तो रिजल्ट डेट में बदलाव देखने को मिला है, जो परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पर निर्भर करता है। साल 2025 में रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2024 में 23 अप्रैल को नतीजे जारी किए गए थे। 2023 में रिजल्ट 25 मई को आया था, वहीं 2022 में 6 जून को परिणाम घोषित किए गए थे। इससे पहले 2021 में 31 जुलाई और 2020 में 29 जुलाई को रिजल्ट जारी हुआ था।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: इन दो आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए। बोर्ड द्वारा रिजल्ट लिंक ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: कब हुई थी 10वीं की परीक्षा? जानें पूरी डेट

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस साल 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। इस अवधि में राज्यभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की जरूरत?

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, एप्लिकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले इन सभी जानकारी को तैयार रखें, ताकि लॉगिन के समय किसी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: 25 अप्रैल को मिलेगी प्रोविजनल मार्कशीट, ओरिजिनल के लिए स्कूल जाना होगा

UK Board Result 2026 Live Updates: यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद 25 अप्रैल को छात्रों को जो मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, वह प्रोविजनल होगी। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और तुरंत उपयोग में ला सकते हैं। हालांकि, ओरिजिनल हार्ड कॉपी मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फाइनल मार्कशीट लेने के लिए समय पर स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि यही दस्तावेज आगे एडमिशन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं में जरूरी होता है।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: रिजल्ट के बाद क्या करें? 11वीं में ऐसे चुनें सही स्ट्रीम

UK Board Result 2026 Live Updates: यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के सामने अगला बड़ा कदम 11वीं में एडमिशन का होता है। रिजल्ट के आधार पर छात्र अपनी रुचि और भविष्य की योजना के अनुसार स्ट्रीम का चुनाव कर सकते हैं। आमतौर पर छात्रों के पास तीन विकल्प होते हैं - साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स।

सही स्ट्रीम चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यही आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करता है। इसलिए छात्रों को अपने पसंदीदा विषय, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: कल सुबह 10 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी करेगा। राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट घोषणा का समय तय कर दिया है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना परिणाम देख सकें।

Share

UK Board Result 2026 Live Updates: कैसा रहा था पिछले साल का हाल?

UK Board Result 2026 Live Updates: अगर हम पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उत्तराखंड बोर्ड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। पिछले साल 10वीं में कुल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 99,725 बच्चों ने बाजी मारी थी। 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% रहा था। लड़कियों ने हमेशा की तरह लड़कों को पछाड़ते हुए 93.25% पास प्रतिशत दर्ज किया था, जबकि लड़कों का प्रतिशत 88.20% था। पिछले साल 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था। वहीं, 12वीं क्लास में 88.20% बच्चे पास हुए थे और अनुष्का राणा ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया था।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशUK Board 10th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे ऐसे करें चेक, इंतजार में थे 1.12 लाख छात्र