इतने धोखेबाज कैसे हो गए, BJP के सुपर प्रवक्ता; शशि थरूर पर भड़के कांग्रेस नेता
शशि थरूर का मोदी सरकार की तारीफ करना कांग्रेस को नहीं पच रहा है। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करके शशि थरूर को धोखेबाज बता दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जिस पार्टी ने आपको इतना सब कुछ दिया है, उसके प्रति इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सरकार की ओर से भेजे गए एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कई देशों के दौरे पर है। इस दौरान डेलिगेशन अलग-अलग देशों में बता रहा है कि कैसे पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और फिर भारत ने उसके जवाब में आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया। शशि थरूर से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक विपक्षी दलों के सांसद भी पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। हालांकि शशि थरूर का मोदी सरकार की तारीफ करना कांग्रेस को नहीं पच रहा है। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट करके शशि थरूर को धोखेबाज बता दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जिस पार्टी ने आपको इतना सब कुछ दिया है, उसके प्रति इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं।
उदित राज ने एक्स पर लिखा, 'प्रिय शशि थरूर। मैं तो पीएम मोदी से कहूंगा कि आपको भाजपा का सुपर प्रवक्ता घोषित किया जाए। इसके अलावा भारत लौटने से पहले ही विदेश मंत्री बना दिया जाए। आखिर आप कैसे कांग्रेस के सुनहरे इतिहास को यह कहते हुए नजरअंदाज कर सकते हैं कि पीएम मोदी के दौर से पहले भारत ने कभी एलओसी या इंटरनेशनल बॉर्डर को पार नहीं किया। 1965 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई तरफ से एंट्री कर ली थी। लाहौर सेक्टर में जब भारत की सेना घुसी तो पाकिस्तान हैरान रह गया था। फिर 1971 में तो पाकिस्तान के दो टुकड़े ही हो गए। यही नहीं यूपीए सरकार में कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं। बस उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया। राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास नहीं हुआ।'
आप इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं? निष्ठा पर सवाल
इसके आगे शशि थरूर पर पार्टी से गद्दारी तक का आरोप उदित राज ने लगा दिया। उदित ने एक्स पर लिखा, 'आपको जिस पार्टी ने इतना कुछ दिया है, उसके प्रति इतने धोखेबाज कैसे आप कैसे हो सकते हैं?' उदित राज ने शशि थरूर के ही एक वीडियो को शेयर करते हुए यह टिप्पणी की। उस वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे शशि थरूर पनामा में पाकिस्तान की हरकत की बात करते हैं। फिर बताते हैं कि भारत ने कैसे करारा जवाब दिया।
क्या कहा था शशि थरूर ने, जिस पर भड़के हैं कांग्रेस लीडर
शशि थरूर ने कहा,'बीते कुछ सालों में यह बदलाव हुआ है कि अब आतंकियों को भी पता है कि उन्होंने कुछ किया तो कीमत चुकानी होगी। पहली बार भारत ने 2015 में उरी आतंकी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और एलओसी पार की थी। यह हमले पहले नहीं किया था। यहां तक कि कारगिल के दौरान भी हमने एलओसी पार नहीं की थी। इसके बाद फिर पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी हमने ऐसा ही किया। इस बार हमने न सिर्फ एलओसी पार की बल्कि इंटरनेशनल बॉर्डर भी क्रॉस किया। हमने पाकिस्तान के पंजाब में कई आतंकी ठिकाने तबाह किए। आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर और मुख्यालय तक पर हमले किए।'
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

