‘रोल कैमरा एंड एक्शन, तैयारी करके डायलॉग मारना'; थलपति विजय के भाषण पर उदयनिधि का तंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उधयनिधि ने मुख्यमंत्री विजय पर विधानसभा में विपक्ष की बात सुनने से बचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को विपक्ष की प्रतिक्रिया सुनने में डर लगता है तो उन्हें अगली बार अच्छी तैयारी करके सदन में आना चाहिए।

Udhayanidhi Stalin takes dig at thalapathy Vijay Assembly speech Roll camera and action
थलपति विजय और उदयनिधि स्टालिन।

डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के विधानसभा भाषण पर तंज कसा है। उधयनिधि ने कहा कि विजय ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय फिल्मी अंदाज में डायलॉग मारे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईडी के आरोपों की कॉपी को पढ़ने में विजय को तीन दिन क्यों लगे। उधयनिधि ने उनके जवाब को मुद्दे से ध्यान भटकाने वाला बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘रोल कैमरा, एक्शन’ मोड में बिना किसी तैयारी के बेहद असहज करने वाले डायलॉग बोले।

उधयनिधि ने मुख्यमंत्री विजय पर विधानसभा में विपक्ष की बात सुनने से बचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को विपक्ष की प्रतिक्रिया सुनने में डर लगता है तो उन्हें अगली बार अच्छी तैयारी करके सदन में आना चाहिए। उधयनिधि ने तंज कसते हुए कहा, 'अगली बार अच्छी तैयारी करें और बेहतर करने की कोशिश करें।' उनके ये बयान सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में हुए तीखे राजनीतिक टकराव के बाद सामने आए। सदन में मुख्यमंत्री विजय ने डीएमके पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ED की कार्रवाई का हवाला देते हुए दावा किया कि एजेंसी ने पार्टी फंड के नाम पर धन जुटाने के मामले में डीएमके नेताओं का जिक्र किया है।

थलपति विजय ने ED की रिपोर्ट का दिया हवाला

थलपति विजय ने विधानसभा में आरोप लगाया कि ईडी ने डीएमके के भ्रष्टाचार के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उधयनिधि स्टालिन और मंत्री सेंथिल बालाजी का नाम लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पर भी सरकारी पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का जिक्र किया। विजय के भाषण के दौरान डीएमके विधायकों ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया। वे अध्यक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब देने के लिए बोलने का अवसर मांगने लगे। अध्यक्ष की ओर से इजाजत नहीं दिए जाने के बाद DMK विधायकों ने सदन से बाहर जाने का फैसला किया।

हालांकि, इस राजनीतिक टकराव के बीच विधानसभा में एक मानवीय दृश्य भी देखने को मिला। तिरुवैयारू से डीएमके विधायक दुरई चंद्रशेखर अपनी सीट पर बैठे रहे। जब विजय ने उनसे पूछा कि वे बाहर क्यों नहीं जा रहे हैं, तो विधायक ने बताया कि वह उठ नहीं पा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय अपनी सीट से उठे, उनके पास गए और हाथ बढ़ाकर उन्हें खड़ा होने में मदद की। विधायक ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसके बाद अन्य विधायकों के साथ सदन से बाहर चले गए। विजय के इस व्यवहार पर सदन के कई सदस्यों ने मेज थपथपाकर सराहना की। इस तरह विधानसभा में तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच यह नजारा चर्चा का विषय बन गया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘रोल कैमरा, एक्शन, तैयारी करके डायलॉग मारना'; थलपति विजय के भाषण पर उदयनिधि