देर रात दिल्ली के लिए उड़े ताबड़तोड़ प्राइवेट जेट, कांग्रेस से विलय का सताया डर; ऐसे टूट गए उद्धव गुट के 6 सांसद

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

ममता बनर्जी की TMC के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में टूट हो रही है। नौ में से छह सांसद बागी हो गए हैं और एकनाथ शिंदे गुट में विलय की तैयारी कर रहे। सूत्रों के अनुसार, ये सभी सांसद एक के बाद एक कैसे प्राइवेट जेट से देर रात दिल्ली पहुंचे। पढ़े इनसाइड स्टोरी

देर रात दिल्ली के लिए उड़े ताबड़तोड़ प्राइवेट जेट, कांग्रेस से विलय का सताया डर; ऐसे टूट गए उद्धव गुट के 6 सांसद

तृणमूल कांग्रेस में टूट के बाद अब अगला नंबर उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी का है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव गुट के नौ सांसदों में से छह सांसदों की एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की पटकथा लिखी जा चुकी है। अब बस आधिकारिक ऐलान होने का इंतजार है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलाव हुआ है। बागी सांसदों ने देर रात दिल्ली के लिए एक के बाद एक ताबड़तोड़ प्राइवेट जेट से उड़ान भरी और सुबह स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इन सांसदों ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि शिवसेना यूबीटी कांग्रेस से विलय की तैयारी कर रही है। इन सांसदों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक की।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 16 जून की आधी रात से ही उद्धव गुट में फूट पड़ने लगी थी। गुरुवार को हुई उद्धव गुट की बैठक में भी सिर्फ तीन सांसद ही पहुंचे, जिससे यह लगभग कन्फर्म हो गया कि अब छह सांसद उनकी पहुंच से दूर हो गए हैं। इस बार बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप तक जारी किया गया था, लेकिन सांसद बैठक में नहीं पहुंचे। पिछली बैठक के बाद संजय राउत ने दावा किया था कि चार सांसद बैठक में खुद आए थे, जबकि पांच ऑनलाइन जुड़े थे। लेकिन इस बार सिर्फ तीन ही सांसद मीटिंग में आए।

देर रात दिल्ली के लिए उड़े प्राइवेट जेट

जिन सांसदों ने इस बार बगावत की है, उनके नाम संजय जाधव, संजय देशमुख, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर और संजय दीना पाटिल है। ये सांसद कई दिनों से दूरी बनाते दिख रहे हैं। आदित्य ठाकरे की जन्मदिन के कार्यक्रम तक में नहीं आए थे। 16 जून को सबसे पहले नागेश अष्टिकर दिल्ली पहुंचे। वे प्राइवेट जेट की मदद से नांदेड़ से रात डेढ़ बजे दिल्ली आए। इसके बाद संजय देशमुख, संजय जाधव भी दिल्ली आए। वहीं, वाकचौरे हैदराबाद से प्राइवेट जेट से दिल्ली आए, जबकि संजय दीना पाटिल और महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक भी उसी देर रात दिल्ली पहुंच गए।

वाया जयपुर दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

सूत्रों ने बताया है कि एकनाथ शिंदे ने मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी और फिर देर रात तीन बजे दिल्ली पहुंचे। लोकसभा सांसद और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे भी तड़के सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली आ गए। उनके बाद राजधानी पहुंचने वालों में ओमराजे निंबालकर थे, जोकि पुणे से यहां पहुंचे। सभी बागी सांसदों को नोएडा के होटल में ठहराया गया था। इसके बाद, 27 जून को श्रीकांत और निंबालकर ने लोकसभा स्पीकर से सुबह सात बजे मुलाकात की। सुबह 10.20 मिनट पर अन्य पांच सांसद भी स्पीकर से मिले और ओम बिरला को पत्र दिया कि वे एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ विलय कर रहे हैं।

कांग्रेस से विलय की हो रही तैयारी

इसी वजह से लोकसभा में उनकी जगह बदल दी जाए। अपने पत्र में बागी सांसदों ने आरोप लगाया कि पार्टी लीडरशिप अपनी विचारधारा से दूर हो गई और वरिष्ठ नेता शिवसेना यूबीटी को कांग्रेस के साथ विलय करने की प्लानिंग कर रहे हैं। टीएमसी के बागी सांसदों की तरह शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों की संख्या भी दो तिहाई है। इसकी वजह से ये दल बदल कानून से बच जाएंगे। स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद सभी छह बागी सांसद दिल्ली से चले गए। अष्टिकर जहां चेन्नई गए और तिरुपति में दर्शन किए तो देशमुख और जाधव अयोध्या पहुंचे और दर्शन किए। वहीं, वाकचौरे ने वाराणसी की यात्रा की। दीना पाटिल मुंबई गए और निंबालकर पुणे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।