अभिजीत दीपके को मिला ठाकरे बंधुओं का सपोर्ट, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या ऐलान?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि सभी पार्टियों को इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने का न्योता दिया जाएगा। ठाकरे बंधुओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के ‘जेल भरो आंदोलन’ को भी समर्थन देने का ऐलान किया।

Uddhav Thackeray Raj Thackeray announce protest against CEC Gyanesh Kumar
ठाकरे बंधुओं ने CEC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

चुनाव आयोग को लेकर हाल ही में सामने आई एक विवादित रिपोर्ट सामने आने के बाद से विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर हैं। अब महाराष्ट्र में MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी CEC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। ठाकरे बंधुओं ने चुनाव आयुक्त के विरोध में आगामी 4 अक्टूबर को मुंबई में एक विशाल विरोध मार्च निकालने का फैसला किया है।

शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने बताया है कि महामोर्चा दक्षिणी मुंबई के भायखला से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के सामने स्थित बीएमसी मुख्यालय तक जाएगा। इस दौरान ठाकरे बंधुओं ने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने का भी ऐलान किया है।

ठाकरे बंधुओं ने आयोग पर बोला हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली EVM पर भी सवाल उठाए। राज ठाकरे ने कहा, "हम कई सालों से EVM और चुनाव आयोग की मनमानी पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।" उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर 4 अक्टूबर के इस महामोर्चा में शामिल होने की अपील की। ठाकरे ने कहा है कि वे सत्तारूढ़ पार्टियों को भी इसमें शामिल होने का न्योता देंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन

राज ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित 'जेल भरो आंदोलन' को भी मनसे के पूर्ण समर्थन का ऐलान किया। इससे पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' की शुरुआत का ऐलान किया है। दरअसल CJP ने शिवाजी पार्क से आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया था। हालांकि उन्हें मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद CJP ने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों खुला मोर्चा?

हाल ही में चुनाव आयोग को लेकर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और नियमों पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आरोप हैं कि आयोग में फैसले सर्वसम्मति से नहीं लिए गए। हालांकि चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को मिला ठाकरे बंधुओं का सपोर्ट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या ऐलान?