Shiv Sena News LIVE: संजय राउत ने बागी सांसदों को दे दी थी ऐसी गाली, अब क्या दी सफाई
Shiv Sena News Live: तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA का एक और दल टूट सकता है। अटकलें हैं कि आज 5 से ज्यादा शिवसेना (यूबीटी) सांसद दल बदल कर सकते हैं। इस संबंध में लोकसभा स्पीकर से बागी नेता मुलाकात कर सकते हैं।

-शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत के बयान पर पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'मैं इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करती हूं। पहले की पार्टी को तोड़कर नाम और सिंबल एकनाथ शिंदे को दे दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में वो लड़ाई अभी भी जारी है। अब फिर से कोशिश की जा रही है। एकनाथ शिंदे इसे ऑपरेशन टाइगर कह रहे हैं लेकिन हम इसे ऑपरेशन बिट्रेयल कहेंगे। ये वोट उद्धव जी के नाम पर था जनता ने उद्धव ठाकरे पर भरोसा कर आपको सांसद बनाया था। आप उसके खिलाफ काम करेंगे तो ये गलत है। आप इस्तीफा देकर दिखाएं। फिर से चुनाव में जाएं और शिंदे के पार्टी चिन्ह पर लड़कर दिखा दें।'
-बागी नेताओं को अपशब्द कहने के बाद सांसद संजय राउत ने कहा, 'हम मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें गलत क्या है? मुझे अच्छी तरह पता है कि कब और कौन सी भाषा बोलनी चाहिए। सामने वाले को वही भाषा समझानी चाहिए जो उसे समझ आए। मैंने इस भाषा का इस्तेमाल संसद में नहीं किया है। जो इंसान 15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ दे, आप उसके बारे में क्या कहेंगे? क्या आप ऐसे इंसान पर फूलों की बारिश करेंगे?'
-मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि 6 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि स्पीकर ने समर्थन पत्र को स्वीकार कर लिया है और ये सांसद स्वतंत्र समूह बनाने जा रहे हैं। साथ ही अटकलें हैं कि ये सांसद बाद में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन देंगे।
-पीटीआई भाषा के अनुसार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में बगावत की बढ़ती अटकलों के बीच पार्टी ने अपने सांसदों को 'महत्वपूर्ण मुद्दों' पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में होने वाली एक बैठक में शामिल होने का 'व्हिप' जारी किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू कर सकती है।
-संजय राउत ने लिखा, अपना सपना मनी मनी! अरे नहीं महुआ जी, सांसदों का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) तो 50 करोड़ (पचास खोके) तय हुआ है। 15 करोड़ तो सिर्फ एडवांस है। सच कहूं तो ये लोग 50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं। इनकी कीमत तो सिर्फ शिवसेना और टीएमसी (TMC) के ब्रांड लेबल की वजह से इतनी बढ़ गई है।
10:22 AM - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में होने वाले कथित बागी सांसदों की संभावित बैठक टल गई है। सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है। खबरें थीं कि सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक होने जा रही थी।
9:49 AM - संजय राउत ने आरोप लगाए हैं कि 12 साल से जो पार्टी सत्ता में है, उसकी ताकत व्यक्तिगत पार्टी की नहीं है। बल्कि, ईडी और सीबीआई की है। जब हमारे पास ईडी और सीबीआई आएगी, तो क्या रहेगी इनकी पार्टी।
9:45 AM - संजय राउत ने लिखा, नांदेड हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है, ऑपरेशन के नाम पर दो सांसदों को उठाकर निकल जाता है। इनकी रिक्शा में घूमने की औकात नहीं थी, निजी विमान से घूमने जितनी कीमत ठाकरे नाम की वजह से बढ़ी। हर एक चीज का हिसाब किया जाएगा।
9:39 AM - राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि परभणी से सांसद संजय जाधव बड़ा सियासी उलटफेर कर सकते हैं। अटकलें हैं कि वह उद्धव ठाकरे गुट (UBT) का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
9:36 AM - खबर है कि कुछ सांसदों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मीटिंग चल रही है। इससे पहले कहा जा रहा था कि वह राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि इस मीटिंग में कौन से सांसद पहुंचे हैं।
9:35 AM - राजाभाऊ वाजे का कहना है कि वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दीना पाटील ने भी साफ किया है वह उद्धव गुट के साथ बने हुए हैं। वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि बागी हुए सांसदों के बाद दो तिहाई बहुमत नहीं है। वहीं, शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया है कि 7 सांसद संपर्क में हैं
Shiv Sena News Live: 19 जून को वर्धापन दिवस से पहले उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले (उद्धव बालासाहब ठाकरे) गुट में टूट हो सकती है। बुधवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में शिवसेना के दोनों गुटों में हलचल तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 6 या 7 सांसद पाला बदल सकते हैं। हालांकि, संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और कुछ सांसदों ने दावा कर दिया है कि वह उद्धव गुट के साथ रहेंगे।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार यानी 17 जून को ही एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बागी सांसदों का समूह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकता है। हालांकि, इस मीटिंग को लेकर भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। शिंदे गुट का दावा है कि उनके साथ उद्धव की पार्टी के 7 सांसदों का समर्थन है और मॉनसून सत्र से पहले टूट हो सकती है।
ये नेता रहे थे बैठक से गायब
रविवार को उद्धव ठाकरे की बुलाई गई बैठक में सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ऑनलाइन शामिल हुए। राउत ने बताया कि संजय जाधव ने ठाकरे से फोन पर बात की।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

