सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लॉ के 2 छात्र गिरफ्तार, कोर्ट रूम में CJI को दी थी गाली

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Supreme Court News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह पूरी घटना 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 के भीतर हुई।

प्रबल प्रताप सिंह

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट के भीतर जजों के सामने हंगामा करने और देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली देने वाले लॉ के दो छात्रों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के रूप में हुई है। एक का नाम प्रबल प्रताप सिंह है, जो कि तीसरे वर्ष का छात्र। दूसरे का नाम चंद्र भान है जो दूसरे वर्ष का छात्र। आपको बता दें कि इन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली भी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह पूरी घटना 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 के भीतर हुई। उस समय अदालत में एक विशेष अनुमति याचिका (SLP 31367/2026- प्रबल प्रताप व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार) पर सुनवाई चल रही थी। आपको बता गें कि प्रबल प्रताप उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है।

हवा में उछाली फाइलें, CJI को भी दी गाली

एफआईआर के मुताबिक, न्यायिक कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रबल प्रताप सिंह खुद ही याचिकाकर्ता-इन-पर्सन के रूप में जजों के सामने पेश हो रहा था। सुनवाई के दौरान उसने जानबूझकर अदालत की कार्यवाही को बाधित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अदालत के भीतर अमर्यादित, अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। गुस्से में आकर कोर्ट रूम के भीतर कागजात और फाइलें हवा में उछाल दीं और चारों तरफ बिखेर दीं। कोर्ट रूम के भीतर पूरी तरह से अव्यवस्था और अशांति पैदा कर दी। इस दौरान उसे देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली देते हुए भी सुना जा सकता है।

कोर्ट रूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ ने उसे रोकने और शांत करने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया। उसने सुरक्षा स्टाफ के साथ हाथापाई की। इससे ऑन-ड्यूटी कर्मचारी को अपनी सरकारी सेवा और आधिकारिक कर्तव्यों को निभाने में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।