विजय की पार्टी के कार्यकर्ता की सड़क पर दौड़ाकर हत्या, चेन्नई के पॉश इलाके में बड़ी वारदात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कन्नन एक हिस्ट्रीशीटर था और उसका आपराधिक इतिहास था। हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसे काफी शेयर किया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पुरानी दुश्मनी इस हत्या की वजह हो सकती है। 

TVK worker was murdered by an armed gang in Chennai Besant Nagar DMK question govt
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय TVK विधायक निर्मल कुमार के साथ।

चेन्नई के बेसंत नगर में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के एक पदाधिकारी की हथियारों से लैस गिरोह ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस हत्या के बाद विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक कम से कम 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात कन्नन नाम के व्यक्ति का पीछा किया गया और धारदार हथियारों से हमला किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, कन्नन एक हिस्ट्रीशीटर था और उसका आपराधिक इतिहास था। हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसे काफी शेयर किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुरानी दुश्मनी इस हत्या की वजह हो सकती है और यह बदले की कार्रवाई का मामला प्रतीत होता है। इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीवीके अपराधियों के पनाह लेने की जगह बन गई है।

'हिस्ट्रीशीटर को खुलेआम सड़क पर दौड़ाकर मारा'

डीएमके नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर को खुलेआम सड़क पर दौड़ाकर मार दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही वह कानून-व्यवस्था है जिसे तमिलनाडु में स्थापित करने का दावा सरकार करती है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब मुख्यमंत्री और टीवीके संस्थापक जोसेफ विजय को तमिलनाडु विधानसभा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देना है।

पट्टाली मक्कल काची (PMK) के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पिछले पखवाड़े में उपनगरों में हुई हत्या और एटीएम लूट की तीन घटनाओं का जिक्र किया। रामदास ने कहा कि कन्नन की हत्या से लोगों में डर पैदा हो गया है। दूसरी ओर, सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) के अधिकारियों ने तमिलनाडु में कई स्थानों पर DMK के पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़े परिसरों पर शनिवार को छापे मारे। द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। टीवीके के मंत्री निर्मल कुमार ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेहरू से जुड़े परिसरों पर छापेमारी सबूतों और शिकायतों के आधार पर की जा रही नियमित कानूनी प्रक्रिया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविजय की TVK के कार्यकर्ता की सड़क पर दौड़ाकर हत्या, चेन्नई के पॉश इलाके की घटना