तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएगी TVK? थालापति विजय को राहुल गांधी ने किया फोन; एक वादा भी किया

लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
Follow us on Google News
share

टीवीके के बंपर प्रदर्शन पर थालापति विजय को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी विजय को फोन कर बधाई दी और एक वादा भी किया है।

तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएगी TVK? थालापति विजय को राहुल गांधी ने किया फोन; एक वादा भी किया

अपने पहले ही चुनाव में थालापति विजय की पार्टी टीवीके ने बंपर प्रदर्शन किया है। आज आए चुनावी नतीजों में विजय की पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह अब तमिलनाडु में थालापति विजय की पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। इस बंपर जीत के बाद विजय को बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीवीके चीफ से फोन पर बात की और एक वादा भी किया है। इस फोन पर मिली बधाई और वादे को देखते हुए कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी ने थालापति विजय से क्या किया वादा

सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद टीवीके ने बंपर प्रदर्शन किया। टीवीके के इस प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने टीवीके चीफ विजय थालापति से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बधाई देने के बाद राहुल गांधी ने वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। राहुल गांधी के फोन पर बधाई देने के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत ना पाने के कारण टीवीके अब कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है और सरकार बनाने में सहयोग मांग सकती है।

डीएमके के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव

बता दें कि कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में अपने साथी डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस दौरान डीएमके ने पिछले चुनावों के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया और कांग्रेस का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन दोनों पार्टियां पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थीं। अब चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी ने टीवीके चीफ को फोन कर बधाई दी है और टीवीके के साथ खड़े रहने का वादा किया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस डीएमके को साथ लेकर टीवीके के साथ जाएगी या अकेले ही टीवीके के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

स्टालिन और ममता को भी किया फोन

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले टीवीके नेता विजय को भी बधाई दी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें