TVK चीफ विजय की पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका, एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप

Feb 27, 2026 05:30 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में संगीता ने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है।

TVK चीफ विजय की पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका, एक्ट्रेस संग अवैध संबंध का आरोप

तमिलनाडु के फेमस एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है। चेंगलपट्टू स्थित फैमिली कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। संगीता ने इसी आधार पर तलाक की मांग की है। यह मामला राज्य की राजनीतिक और फिल्म जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि, इस पर विजय का कोई बयान नहीं आया है।

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं। उनकी मुलाकात 1996 में हुई जब संगिता विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा देखकर उनकी फैन बन गईं। लंदन से चेन्नई आकर उन्होंने विजय से फिल्म के सेट पर मिलने का फैसला किया। विजय उस समय उभरते सितारे थे और संगिता की सरलता व प्रशंसा से प्रभावित हुए। उन्होंने संगिता को घर बुलाया, जहां उनके माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा ने उन्हें बहुत पसंद किया। दोनों परिवारों की सहमति से प्यार की यह कहानी शादी तक पहुंची।

विजय-संगीता की शादी और 2 बच्चे

25 अगस्त 1999 को विजय और संगीता ने ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें हिंदू रीति-रिवाज अपनाए गए। यह एक रोमांटिक और पारिवारिक मंजूरी वाली शादी थी, जो फैन से जीवनसाथी बनने की मिसाल बनी। शादी के बाद संगिता ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और घरेलू जीवन को प्राथमिकता दी। वह परिवार की देखभाल करती रहीं।

विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। पहला बेटा जेसन संजय विजय है, जो 2000 में पैदा हुआ और फिल्म वेट्टैकारन में पिता के साथ छोटा रोल कर चुका है। दूसरी बेटी दिव्या साशा है, जो 2005 में हुई। वह थेरी फिल्म में नजर आ चुकी है। बच्चे भी प्राइवेट लाइफ जीते हैं, लेकिन कभी-कभी पिता की फिल्मों में कैमियो किए।

राजनीति में विजय की एंट्री

थलापति विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की। लंबे समय से अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले विजय ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, युवाओं के लिए अवसर और तमिलनाडु की संस्कृति-हित की रक्षा का वादा करते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने घोषणा की कि वे सिनेमा से संन्यास लेकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होंगे। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' उनके राजनीतिक सफर का प्रतीक है। 2024 में अपनी पहली बड़ी रैली में लाखों समर्थकों के सामने भाषण देकर उन्होंने DMK और BJP जैसी पार्टियों पर निशाना साधा। अब 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में वे DMK के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।