जांच के बिना ही 70 लाख किलो से अधिक घी खरीदा, तिरुपति लड्डू विवाद पर आयोग की रिपोर्ट

Niteesh Kumar भाषा
Follow us on Google News
share

रिपोर्ट में दावा किया गया कि विफलता के कारण आपूर्तिकर्ताओं को मिलावटी घी उपलब्ध कराने का मौका मिला, क्योंकि अधिकारियों ने गुणवत्ता की अनदेखी की और वनस्पति वसा की उपस्थिति की पुष्टि करने वाली प्रयोगशाला रिपोर्ट को दबा दिया।

जांच के बिना ही 70 लाख किलो से अधिक घी खरीदा, तिरुपति लड्डू विवाद पर आयोग की रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से गठित एक सदस्यीय आयोग ने शनिवार को अहम खुलासा किया। इसने बताया कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने में इस्तेमाल के लिए 70 लाख किलोग्राम से अधिक घी की खरीद अनिवार्य गुणवत्ता जांच के बिना की थी। आयोग की रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस विफलता के कारण आपूर्तिकर्ताओं को मिलावटी घी उपलब्ध कराने का मौका मिला, क्योंकि अधिकारियों ने गुणवत्ता की अनदेखी की और वनस्पति वसा की उपस्थिति की पुष्टि करने वाली प्रयोगशाला रिपोर्ट को दबा दिया।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एसआईटी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने टीटीडी को मिलावटी घी की आपूर्ति की जांच के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित किया था। रिपोर्ट में व्यवस्थागत प्रशासनिक विफलताओं को मूल कारण बताया गया है, विशेष रूप से नियमों का पालन करने में।

जांच रिपोर्ट में क्या कहा गया

रिपोर्ट में बताया गया कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए अहम सुरक्षा उपाय धीरे-धीरे कमजोर होते गए। आयोग ने यह भी पाया कि खरीद समिति के सदस्यों ने कथित तौर पर पूरी समिति या संयोजक की सहमति के बिना मानदंडों में ढील दी। बोली के बाद कीमतों में कमी की इजाजत दी गई और घी की खरीद के लिए बिना जांच-पड़ताल के असामान्य रूप से कम बोलियों को स्वीकार किया।

दूसरी ओर, बेंगलुरु के एक श्रद्धालु ने तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को 95 लाख रुपये मूल्य के सात स्वर्ण पदक दान किए। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक टीटीडी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि एम महादेवाम्मा ने 753 ग्राम वजन के पदक दान किए। श्रद्धालु ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भीतर रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एम रविचंद्र और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी वेंकैया चौधरी को पदक भेंट किए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें