Hindi NewsIndia NewsTrump tariff on countries trading with Iran will not affect India Know Reason
ईरान से ट्रेड करने वालों पर ट्रंप टैरिफ की कितनी मार? भारत के लिए क्यों यह बेअसर; जानें

ईरान से ट्रेड करने वालों पर ट्रंप टैरिफ की कितनी मार? भारत के लिए क्यों यह बेअसर; जानें

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन इसका भारत पर लगभग कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय कंपनियां और बैंक ईरान पर लगाए गए OFAC प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं।

Jan 13, 2026 08:29 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन इसका भारत पर लगभग कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय कंपनियां और बैंक ईरान पर लगाए गए अमेरिकी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। भारत केवल उन क्षेत्रों में व्यापार कर रहा है जो प्रतिबंधों से मुक्त हैं, जैसे मानवीय जरूरतों से जुड़े खाद्य पदार्थ और दवाइयां। इसलिए भारत पर किसी प्रतिकूल प्रभाव की कोई आशंका नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि भारत पहले से ही अमेरिका पर 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना कर रहा है, इसलिए यह अतिरिक्त 25 प्रतिशत का बोझ नहीं बढ़ेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, ईरान के साथ अधिकांश व्यापार मानवीय प्रकृति का है, जो अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे से बाहर है। इसलिए इस नए टैरिफ का भारत पर लगभग कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बता दें कि 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत-ईरान का कुल व्यापार 1.68 अरब अमेरिकी डॉलर का था, जिसमें से मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र से 1.24 अरब डॉलर का निर्यात शामिल था। भारत से ईरान को प्रमुख निर्यात उत्पादों में चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, कृत्रिम रेशे, विद्युत मशीनरी और कृत्रिम आभूषण शामिल हैं। वहीं प्रमुख आयात में सूखे मेवे, अकार्बनिक/कार्बनिक रसायन और कांच के बर्तन हैं।

इसके अलावा भारत-ईरान संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चाबहार बंदरगाह का संयुक्त विकास है, जो सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है और दोनों देशों के बीच संपर्क एवं व्यापार को बढ़ावा दे रहा है।

2024-25 में भारत का ईरान को निर्यात 1.55 प्रतिशत बढ़कर 1.24 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 29.32 प्रतिशत घटकर 44.183 करोड़ डॉलर रह गया। गौरतलब है कि ईरान के प्रमुख आयात साझेदारों में यूएई (21 अरब डॉलर, 30%), चीन (17 अरब डॉलर, 26%), तुर्की (11 अरब डॉलर, 16%) और यूरोपीय संघ (6 अरब डॉलर, 9%) शामिल हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।