ईरान पर पुतिन के ऑफर को ट्रंप ने ठुकराया, पूर्वोत्तर को PM मोदी का बड़ा तोहफा; टॉप-5 न्यूज

Mar 14, 2026 07:02 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष पुतिन के उस ऑफर को ठुकरा दिया है, जिसमें ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को रूस ले जाने की बात कही गई थी। इसके बीच ट्रंप ने आशंका जताई है कि पुतिन, युद्ध में ईरान की मदद कर रहे हैं।

ईरान पर पुतिन के ऑफर को ट्रंप ने ठुकराया, पूर्वोत्तर को PM मोदी का बड़ा तोहफा; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म करने और ईरान की मदद करने के लिए पुतिन ने तेहरान के यूरेनियम को रूस ले जाने का प्रस्ताव दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन के इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकरा दिया है। वह लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर राज्यों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

ईरान के यूरेनियम का सवाल, ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का खास ऑफर, क्या मामला?

पश्चिम एशिया के युद्ध ने वैश्विक परिस्थितियों को बदल दिया है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर देना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार तेहरान पर हमला कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की इस अभियान में मदद करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम भंडार को रूस ले जाने की पेशकश की थी, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने नकार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

पूर्वोत्तर का पहला ग्रीनफील्ड चार लेना वाला हाई स्पीड कॉरिडोर, पीएम मोदी ने रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिणी असम के सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य बराक घाटी और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देना, कृषि शिक्षा को मज़बूत करना और बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी लाना है। इन परियोजनाओं की शुरुआत कछार ज़िले के सिलचर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की गई। इसमें प्रधानमंत्री ने कई बड़ी बुनियादी ढांचागत पहलों के लिए भूमि पूजन भी किया। पीएम मोदी शुक्रवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुँचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए, सरकार का बड़ा फैसला

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें रिहा करने का फैसला किया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भाषणों के वीडियो इस सप्ताह देखेगा और उनकी पत्नी गीतांजलि जे एंग्मो द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर 17 मार्च को अंतिम सुनवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान में इजरायल लड़ रहा युद्ध, यूरोप में यहूदी निशाना, समुदाय के स्कूल में धमाका

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा मिलकर किए गए हमले को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक तरफ वह लोग हैं, जो इस हमले को जायज ठहरा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह लोग हैं, जो इस हमले को गलत बता रहे हैं। इन सब के बीच यूरोप में यहूदी विरोधी भावना लगातार बढ़ रही है। शनिवार को नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सर्टडैम के एक यहूदी स्कूल में धमाका हुआ है। शहर के मेयर फेमके हालसेमा ने इस हमले की निंदा करते हुए, इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया अटैक बताया। डच मीडिया के मुताबिक इस हमले में स्कूल परिसर को नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर…

शिवालिक और नंदा देवी ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में अहम बयान दिया। उन्होंने बताया कि कुछ जहाज जो भारत के लिए रवाना हुए थे, वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सफलतापूर्वक गुजर चुके हैं। 2 भारतीय जहाजों (शिवालिक और नंदा देवी) ने इस जलडमरूमध्य को पार किया है और अब वे भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में से प्रत्येक में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदा हुआ है, जिससे कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में कई भारतीय जहाज अभी भी स्टैंडबाय पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।