Hindi NewsIndia NewsTrump boasted again mentioning India claimed an order for 68 Apache helicopters what is the truth
PM मोदी का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बघारी शेखी, पर कर बैठे एक बड़ी गलती

PM मोदी का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बघारी शेखी, पर कर बैठे एक बड़ी गलती

संक्षेप:

रक्षा मंत्रालय या अमेरिकी सैन्य बिक्री रिकॉर्ड में 28 से ज्यादा अपाचे खरीदने का कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि सेना ने पहले 39 अपाचे की जरूरत बताई थी, लेकिन इसके लिए कोई नया समझौता नहीं हुआ।

Jan 07, 2026 01:55 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का नाम लेकर एक बार फिर शेखी बघारी है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिका से 68 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर ऑर्डर किए थे, लेकिन उनकी डिलीवरी में देरी हो गई और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद उनसे मिलने की इजाजत मांगनी पड़ी। हालांकि ट्रंप का यह दावा सच्चाई से कोसों दूर है। हकीकत यह है कि भारत ने अमेरिका से अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 28 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे ही थे और दिसंबर 2025 तक इन सभी की डिलीवरी पूरी हो चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "भारत मेरे पास आया कि वे 5 साल से इंतजार कर रहे हैं और हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टर ऑर्डर किए थे। पीएम मोदी मेरे पास आए और कहा 'सर क्या मैं आपसे मिल सकता हूं' और मैंने हां कहा।"

भारत ने कितने अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे?

हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि आधिकारिक समझौतों, डिलीवरी रिकॉर्ड, तैनाती की जानकारी और सैन्य और कूटनीतिक सूत्रों से बातचीत के बाद यह सामने आई है कि ट्रंप का यह दावा गलत है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिका से दो अलग-अलग चरणों में अपाचे हेलिकॉप्टर की खरीद की थी। पहला सौदा सितंबर 2015 में हुआ था, जब ओबामा प्रशासन के अंतिम दौर में भारत ने भारतीय वायुसेना के लिए 22 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने का समझौता किया। इस सौदे की कीमत करीब 2.2 अरब डॉलर थी। अमेरिका से इन हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी तय समय पर हुई थी और 2020 तक सभी हेलिकॉप्टर भारत पहुंच गए। बाद में इन हेलीकॉप्टरों को वायुसेना की दो अग्रिम स्क्वाड्रनों में शामिल किया गया।

वहीं दूसरा सौदा फरवरी 2020 में हुआ, जब डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए थे। इस सौदे के तहत भारतीय सेना के लिए छह अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे गए। सौदे की कीमत 60 से 80 करोड़ डॉलर के बीच थी। इस ऑर्डर में बार बार देरी हुई। फरवरी 2025 में वाइट हाउस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भी इस देरी का जिक्र किया था। दोनों सौदों को मिलाकर देखा जाए तो भारत ने कुल 28 हेलिकॉप्टर खरीदे थे, जो ट्रंप के बताए आंकड़े से आधे से भी कम है।

देरी से हुई थी डिलीवरी

रिपोर्ट के मुताबिक जहां वायुसेना के अपाचे समय पर मिल गए थे, वहीं सेना के छह हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी में काफी देरी हुई। इनकी आपूर्ति की शुरुआत 2024 की शुरुआत में होनी थी, लेकिन पहला बैच जुलाई 2025 में पहुंचा, यानी करीब 15 महीने की देरी से। आखिरी तीन हेलिकॉप्टर दिसंबर 2025 में मिले और इस तरह पूरा ऑर्डर लगभग दो साल देरी से पूरा हुआ।

ये भी पढ़ें:चौराहे पर आया NATO, इस देश को लेकर आपस में भिड़ गए अमेरिका और यूरोप
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं; ट्रंप ने वजह भी बताई

इस देरी के पीछे कई वजहें रहीं। अमेरिका के एरिजोना स्थित बोइंग के अपाचे प्रोडक्शन प्लांट में कोरोना महामारी के बाद सप्लाई चेन की दिक्कतें आईं। वहीं इंजन, गियरबॉक्स और खास इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कमी हुई। कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक समस्याएं भी सामने आई थीं। बिजली और पावर जेनरेशन से जुड़ी चिंताओं के चलते बोइंग को कुछ समय के लिए दुनिया भर में इसके अलावा नवंबर 2025 में भारत भेजे जा रहे आखिरी बैच को तब और देरी झेलनी पड़ी, जब तुर्की ने अपाचे हेलिकॉप्टर ले जा रहे एंटोनोव-124 विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत नहीं दी। विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा, जिससे कई हफ्तों की और देरी हो गई।

अपाचे

भारत का स्वदेशी हेलीकॉप्टरों कर ध्यान

अपाचे की ताकत के बावजूद अमेरिका की सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों और चीन-पाकिस्तान को लेकर बदलती अमेरिकी रणनीति के अनुभवों के चलते भारत अब अमेरिकी निर्भरता से धीरे-धीरे दूरी बना रहा है। भारत ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत स्वदेशी विकल्पों पर ज्यादा भरोसा कर रहा है। इसी दिशा में भारत हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ पर जोर दे रहा है। यह हेलिकॉप्टर ऊंचे इलाकों के लिए बेहतर है और 20 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर भी काम कर सकता है, जहां भारी अपाचे को दिक्कत होती है। भारत सेना और वायुसेना में 156 प्रचंड हेलिकॉप्टर शामिल करने की योजना बना रहा है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।