मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बढ़ीं INDIA गठबंधन की मुश्किलें, अब शरद पवार ने बढ़ाई धड़कनें

लाइव हिन्दुस्तान, ● सुहेल हामिद, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

आपको बता दें कि सुप्रिया सुले ने इन खबरों से साफ इनकार किया है कि उनकी पार्टी एनडीए में शामिल होने जा रही है। इसके साथ एनसीपी और एनसीपी (एसपी) के विलय की खबरों को भी उन्होंने नकार दिया।

शरद पवार और इंडिया गठबंधन।

Sharad Pawar: संसद के मॉनसून सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट ने इंडिया गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के रुख ने भी घटक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। विपक्ष को भरोसा है कि एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तरफ नहीं झुकेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) पवार की उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात को लेकर हमलावर हैं।

विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि शरद पवार एनडीए में नहीं जाएगें। वह विपक्ष का बड़ा चेहरा हैं और उनकी पार्टी एनसीपी (एसपी) इंडिया गठबंधन का मजबूत घटक दल है। लेकिन पिछले कुछ माह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में जो कुछ हुआ है, उसको देखते हुए कुछ डर जरूर है।

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि एनसीपी (एसपी) के भी कुछ सांसद पाला बदलने की फिराक में हैं। ऐसे में शरद पवार की शिंदे से मुलाकात अहम हो जाती है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शरद पवार के संपर्क में हैं। एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले का बयान इन कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुप्रिया सुले का इनकार

सुप्रिया ने इन खबरों से साफ इनकार किया है कि उनकी पार्टी एनडीए में शामिल होने जा रही है। इसके साथ एनसीपी और एनसीपी (एसपी) के विलय की खबरों को भी उन्होंने नकार दिया। सुले ने कहा कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। शरद पवार की उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी।

उद्धव से मिले खडसे

इस सबके बीच शरद पवार की पार्टी के नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर मुलाकात की, जिससे खडसे की राजनीतिक योजनाओं को लेकर अटकलें तेज हो गईं। सूत्रों ने बताया कि इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि खडसे पहले भाजपा के नेता रह चुके हैं। वर्तमान में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) से विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। हाल में खबर आई थी कि भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने खडसे से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिससे इस वरिष्ठ नेता की भाजपा में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि खडसे और शिवसेना (उबाठा) नेतृत्व ने इस बैठक से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।