‘त्रिवेणी’ को जीत का श्रेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की लगातार जीत के लिए उसकी सरकारों के कामकाज और कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा संकल्प की ‘त्रिवेणी’ को श्रेय दिया।


election results 2023 live
Tripura Nagaland and Meghalaya assembly election results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है। नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है। आपको बता दें कि मेघालय की 60 विधानसभा सीट और नगालैंड की 59 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। जबकि, त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। पढ़ें पल-पल की सटीक जानकारी लाइव हिन्दुस्तान पर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की लगातार जीत के लिए उसकी सरकारों के कामकाज और कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा संकल्प की ‘त्रिवेणी’ को श्रेय दिया।
कुछ लोग मोदी के कब्र खोदने की बात कर रहे हैं जितनी ये कामना कर रहे हैं उतना कमल खिल रहा है …अब कुछ लोग कह रहे हैं मर जा मोदी....ये जितना कह रहे हैं मर जा मोदी, लोग कह रहे हैं मत जा मोदी: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी
हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं: भाजपा मुख्यालय में PM, दिल्ली
यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता: PM
इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं: भाजपा मुख्यालय में PM, दिल्ली
बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं: भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली
ये नतीजे दिखाते हैं कि देश को लोकतंत्र में भरोसा है। युवाओं को लोकतंत्र में भरोसा है। ये नया इतिहास रचने का समय है। अब नॉर्थईस्ट न दिल्ली से दूर है और न दिल से: पीएम मोदी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाई फोन की टॉर्च, पीएम बोले- ये नॉर्थईस्ट के लोगों का सम्मान है
PM ने उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया, नागालैंड में BJP को यशस्वी बनाया और मेघालय में वोट प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया है, मैं इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस प्रयास के लिए उनका अभिनंदन करता हूं: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा, नागालैंड में कमल खिलने का विजय उत्सव मनाया जा रहा है।
तीन राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी। कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।
इसका श्रेय PM को जाता है, उत्तर पूर्व में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। 2014 से पहले तक वहां की परिस्थिति थी कि वहां सड़कें बंद रहती, मुठभेड़ होते थे लेकिन 2014 के बाद से विकास हुआ: उत्तर पूर्व के चुनाव परिणामों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, अहमदाबाद
दिल्ली: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है। पढ़ें पूरी खबर- मेघालय में NPP का समर्थन करेगी भाजपा, CM संगमा ने अमित शाह से मांगी थी मदद
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव नतीजे भाजपा का उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं। 33 सीटों पर जीत के साथ वह एक बार फिर से त्रिपुरा में सरकार बनाने जा रही है तो वहीं नागालैंड में भी भगवा दल को पहली बार 12 सीटों पर जीत मिल गई है। यही नहीं मेघालय में भी उसने 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। यही नहीं त्रिपुरा में अपने दम पर सरकार बनाने के अलावा भाजपा नागालैंड और मेघालय में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा भी बन सकती है। इससे साफ है कि भाजपा के लिए ये चुनाव नतीजे मायने रखते हैं और पूर्वोत्तर में कमल खिल गया है। पढ़ें पूरी खबर
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से दो में भाजपा फिर से वापसी कर रही है। रुझानों में नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। तीन राज्यों के चुनावी नतीजों से साफ हो गया है कि पीएम मोदी का वर्तमान समय में कोई तोड़ नहीं है। सिर्फ हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर जैसे देश के हिस्से में भी पीएम मोदी के दम पर भाजपा और उसके गठबंधन की सरकार बन रही है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने राज्य में भाजपा की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और बड़े नेताओं के प्रचार के चलते हमें जीत मिली है।
त्रिपुरा में भाजपा की जीत का मना जोरदार जश्न। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और सांसद बिप्लब देब भी हुए शामिल।
त्रिपुरा के चीफ मिनिस्टर माणिक साहा को बार्डोआली विधानसभा सीट से जीत मिल गई है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1257 वोटों से मात दी है। साहा को 19,586 वोट मिले हैं, जबकि उनके मुकाबले उतरे कांग्रेस कैंडिडेट 18,329 वोट हासिल हुए हैं।
त्रिपुरा में अपने दम पर दोबारा सरकार बनाने की ओर बढ़ रही भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। नागालैंड में भी वह करीब एक दर्जन सीटों पर आगे चल रही है। एनडीपीपी के साथ मिलकर वह सरकार बनाने वाली है। इसके अलावा मेघालय में भी 5 सीटें जीतने की ओर है। इस बीच चुनावी जीत की खुशी में पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं और देश को संबोधित करेंगे। वह आज शाम को 7 बजे भाजपा दफ्तर जाएंगे।
तीन राज्यों में निराशाजनक नतीजों का सामना कर रही कांग्रेस को तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट से बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। यहां उसके कैंडिडेट ईवीकेएस इलांगोवन एआईएडीएमके उम्मीदवार केएस थेन्नारासु के मुकाबले 25,000 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार इलांगोवन को 46,179 वोट मिल चुके हैं, जबकि थेन्नारासू को अब तक 16,777 वोट ही मिले हैं।
त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। भगवा पार्टी यहां 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को सिर्फ 15 सीटों पर बढ़त है। इस चुनाव में नई नवेली पार्टी टिपरा मोथा ने शानदार प्रदर्शन किया है। विस्तार से पढ़ें
मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के नतीजे घोषित हो रहे हैं। त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं नागालैंड में भी भाजपा गठबंधन से शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। तीन राज्यों के चुनाव नतीजों पर संबोधित करेंगे।
केरल में प्रतिद्वंदी और त्रिपुरा में साथ आए कांग्रेस और वाम दल के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी तनाव की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में फॉर्मूले पर सहमति बनी और कांग्रेस 13 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गई थी। विस्तार से पढ़ें
त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। भगवा पार्टी ने वहां सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा इस चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। रुझानों में 11 सीटों पर आगे चल रही है।
मेघालय में पिछली बार एनपीपी और बीजेपी गठबंधन में चुनाव लड़ा थी। दोनों ने साथ मिलकर सरकार चलाया। हालांकि, इस चुनाव में दोनों ने अपनी-अपनी राह अलग कर ली। अब रुझानों में फिर से दोनों दलों के साथ आने की संभावना नजर आने लगी है। विस्तार से पढ़ें
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने टाउन बोर्दोवाली सीट से कथित तौर पर जीत हासिल कर ली है। उनका मुकाबल कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार साहा से था। साल 2018 में भी वह करीब 6 हजार मतों से विजयी हुए थे। भाजपा ने बिप्लव देब को हटाकर साहा को पूर्वोत्तर राज्य की कमान सौंपी थी। कहा जा रहा था कि उनकी छवि भाजपा के लिए मददगार हो सकती है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 28 सीटों पर, त्रिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने सत्तारूढ़ टीएमसी के देबाशीष बनर्जी को 515 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा के दिलीप साहा तीसरे स्थान पर रहे। सोमवार को विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। दिसंबर 2022 में टीएमसी नेता सुब्रत साहा की मृत्यु के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
नागालैंड की बात करें तो यहां, एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों की आवश्यक्ता है।
त्रिपुरा में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए जूझ रही है। फिलहाल वह 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नई नवेली टिपरा मोथा 12 सीटों पर आगे चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के साथ उसकी बात चल रही है।
मेघालय में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में संगमा की पार्टी एनपीपी 23 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, बीजेपी के पास 7 सीटें जाती दिख रही हैं। यहां टीएमसी 7 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
ईरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के आगे चलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''कांग्रेस की जीत निश्चित है क्योंकि सभी को उम्मीद थी। हमारी पार्टी के लोग जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हैं और हम एक बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। यहां लोग डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के समर्थक हैं।''
वहीं, त्रिपुरा चुनाव को लेकर कहा, ''त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलती है और कहां हमारी सरकार नहीं बनती।''
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को फिर बहुमत मिलता दिख रहा है। भगवा पार्टी 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं काग्रेस-लेफ्ट गठबंधन 12 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। तिपरा मोथा 12 साटों पर बढ़त बनाए हुई है।
त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी किंग मेकर बनकर उभरती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो जरूर उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, टीएमपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेफ्ट के नेताओं ने टिपरा मोथा पार्टी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
मेघालय के शुरुआती रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। रुझानों में एनपीपी 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, बीजेपी फिलहाल 6 सीटों पर आगे चल रही है। विस्तार से पढ़ें
Tripura Election Results LIVE: त्रिपुरा में सुबस से आगे चल रही बीजेपी पहली बार पिछड़ती दिख रही है। रुझानों में फिलहाल 27 सीटों पर आगे चल रही है। यहां त्रिपुरा मोथा पाटी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 13 सीटों पर आगे चल रही है।
नागालैंड के 59 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। संगमा की एमपीपी अभी सिर्फ 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी को भी सिर्फ 5 सीटों पर बढ़त मिलता दिख रहा है। टीएमसी 12 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। कांग्रेस को यहां काफी घाटा हुआ है। रुझानों में सिर्फ छह सीटों पर आगे है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। अब तक 40 पार चल रही भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों के नुकसान के साथ 33 पर आ गई है । विस्तार से पढ़ें
मेघालय में 60 में से 59 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। 26 सीटों पर एनपीपी आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त है। अन्य के खाते में यहां 21 सीटों जाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है। कांग्रेस ने यहां काफी खराब प्रदर्शन किया है। सिर्फ 6 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के पास 21 सीटें थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।