Hindi NewsIndia NewsTripura Congress MLA sasys BLOs will be beaten up attempt irregularities voter list
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर BLO की होगी पिटाई, कांग्रेस विधायक की धमकी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर BLO की होगी पिटाई, कांग्रेस विधायक की धमकी

संक्षेप:

सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, ‘कांग्रेस को मृत मतदाताओं या विदेशी नागरिकों के नाम हटाए जाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन फर्जी मतदाताओं या किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार शामिल करने जैसा कोई भी अनैतिक कृत्य नहीं होने दिया जाएगा।'

Dec 07, 2025 07:58 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

त्रिपुरा के कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन रविवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLOs) धमकी देते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर बीएलओ राज्य में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाने या कोई फर्जी नाम शामिल करने का प्रयास करेंगे, तो उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई की जाएगी। प्रस्तावित कवायद के लिए अगरतला के इंद्रनगर में कांग्रेस के बूथ स्तरीय एजेंट के वास्ते आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को बर्मन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची चाहती है। वो त्रिपुरा में वह सब नहीं होने देगी, जो महाराष्ट्र, बिहार और हरियाणा में हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:जिंदगी की बजाय मौत को क्यों गले लगा रहे युवा, दिल्ली धमाके को लेकर महबूबा मुफ्ती

सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, ‘कांग्रेस को मृत मतदाताओं या विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन फर्जी या छद्म मतदाताओं या किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन बार शामिल करने जैसा कोई भी अनैतिक कृत्य नहीं होने दिया जाएगा। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग का कर्तव्य है।’ बर्मन ने कहा कि अगर बीएलओ मतदाता सूची में फर्जी नाम शामिल करने जैसा कोई अनैतिक कार्य करने की कोशिश करेंगे, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

सुदीप रॉय बर्मन को किस बात का डर

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘त्रिपुरा एक छोटा राज्य है, जहां हर कोई एक-दूसरे को जानता है। अगर कोई BLO सत्तारूढ़ दल के दबाव में असली मतदाताओं के नाम हटाने या कोई फर्जी नाम जोड़ने की कोशिश करता है, तो उसकी सार्वजनिक रूप से पिटाई की जाएगी।’ बाद में, बर्मन ने बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोकना चाहती थी। उसने डेकोरेटर को लाउडस्पीकर लगाने, कुर्सियां उपलब्ध कराने व मंच बनाने से रोका था। इन बाधाओं के बावजूद, हम खुले आसमान के नीचे बीएलए और बूथ प्रेसीडेंट के लिए प्रशिक्षण शुरू करने में सफल रहे। मुख्यमंत्री माणिक साहा पर निशाना साधते हुए रॉय बर्मन ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सुशासन के नेता इस संबंध में ठोस कदम उठाएंगे, ताकि हमें राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का उचित अवसर मिल सके।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।