ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के परखच्चे उड़े, बंगाल में 2 बच्चे मरे; VIDEO सामने आया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी। 2 बच्चों सहित 3 मौतों की पुष्टि हुई है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक स्कूल वैन की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 2 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य शख्स की भी मौत की जानकारी मिली है। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

रेलवे अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर हावड़ा मंडल के पूर्वी रेलवे के 'कर्ण सुवर्ण' रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लेवल-क्रॉसिंग गेट पर हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक यह भयानक हादसा उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। हादसे के वक्त रेलवे का लेवल क्रॉसिंग गेट खुला हुआ था। जैसे ही बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पटरियों को पार करने लगी, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

भयावह वीडियो आया सामने

हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल से सामने आया एक वीडियो इसकी गवाही दे रहा है कि हादसा कितना भीषण था। वीडियो में स्कूली वैन की भयावह स्थिति नजर आ रही है। रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ भी देखी जा सकती है।

घायलों का इलाज जारी

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सभी घायलों को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि रेलवे क्रॉसिंग का गेटमैन नशे की हालत में था और इसीलिए उसने समय पर गेट बंद नहीं किया। उनका कहना है कि इसी लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए 10 सदस्यों की एक विशेष टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। इस बीच हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों किनावजही ठप पड़ गई है। अधिकारी ने बताया है कि दुर्घटना के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के अजीमगंज-कटवा सेक्शन में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन के परखच्चे उड़े, बंगाल में 2 बच्चे मरे; भयावह VIDEO