राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल, CM योगी ने खोला आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खजाना; टॉप-5
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त किया है। दूसरी ओर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 20 से 40 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा समेत कई बड़ी सुविधाओं का ऐलान किया।

Top News Today: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर हुई बैठक में तीन रिक्त पदों को भी भरा गया। ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक पाने वाले मिश्रा इससे पहले 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हो चुके हैं। दूसरकी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के साथ यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया गया। एसबीआई के साथ हुए समझौते के तहत अब मानदेय सीधे कर्मचारियों के खाते में जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक बुधवार को महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर दोपहर दो बजे हुई। बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भरने के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम पर भी फैसला लिया गया। रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया गया था। इससे पहले 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
आउटसोर्स कर्मचारियों को 20 से 40 लाख तक का बीमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं कीं। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया। इस मौके पर आउटसोर्स सेवा निगम और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए समझौते का भी जिक्र किया गया। सीएम ने बताया कि अब मानदेय सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में जाएगा। घटना-दुर्घटना या आपदा की स्थिति में निर्धारित श्रेणी के अनुसार परिवार को 20 से 40 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। अग्निकांड में 10 लाख, आकस्मिक दवा के लिए 5 लाख, आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख, बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
‘राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें पीएम बनाएंगे’
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) और कांग्रेस के बीच 2029 लोकसभा चुनाव के प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। टीवीके विधायक कनिमोझी संतोष ने दावा किया कि 2029 में थलापति विजय देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी खुद विजय का हाथ पकड़कर उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। इस बयान के बाद तमिलनाडु के सत्तारूढ़ गठबंधन में खींचतान और बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया
श्रीलंका ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। चरिथ असलंका को फिर से लीडरशिप ग्रुप में शामिल किया गया है। वह सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी-20 टीमों के उपकप्तान रहेंगे। कुसल मेंडिस दोनों सफेद गेंद टीमों की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि पूर्व उपकप्तान कामिंदु मेंडिस को दोनों टीमों में बरकरार रखा गया है। दासुन शनाका जनवरी 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं। लेग स्पिनर सचिंदु कोलंबगे को भी पहली बार टीम में जगह मिली है। असलंका की वापसी टी-20 टीम में किए गए चार बदलावों में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
पद्मावत विवाद पर कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर पर साधा निशाना
स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। जौहर और फिल्म पद्मावत पर दिए गए उनके एक बयान के बाद वह एक बार फिर विवादों में घिरी हैं। इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी उन पर निशाना साधा है। कंगना ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रैप वीडियो शेयर किया, जिसमें रैप आर्टिस्ट ने स्वरा के बयान की आलोचना की है। वीडियो के साथ किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन साफ है कि निशाना स्वरा भास्कर पर है। पढ़ें पूरी खबर...


