भाजपा सरकार को लेकर 'कॉकरोच' के बदले तेवर, उधर पाकिस्तान को मिल गई धमकी; टॉप-5
कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली बार भाजपा सरकार में बने सरकारी स्कूल की तारीफ की है और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से कहा है कि ऐसे और स्कूल बनाएं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने चेतावनी दी है…

Top News Today: कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली बार भाजपा सरकार में बने एक सरकारी स्कूल की तारीफ की है। आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का वीडियो शेयर कर कहा है कि स्कूल अच्छा है, मामा ऐसे और स्कूल बनाएं, लेकिन दिसपुर और रामपुर के स्कूलों की हालत भी सुधारी जाए। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में तनाव बढ़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोटली या किसी और इलाके में सुरक्षा बल दोबारा तैनात किए गए तो इसे वहां के लोगों पर बाहरी हमला माना जाएगा। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...
कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली बार भाजपा सरकार के स्कूल की तारीफ की
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी कई राज्यों में स्कूल सुधार की मुहिम चलाती रही है। अब पहली बार उसने भाजपा सरकार में बने स्कूल की तारीफ की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया। स्कूल की इमारत अच्छी है और उसमें कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। आशुतोष रांका ने यह वीडियो शेयर कर कहा कि यह अच्छा स्कूल है मामा। ऐसे और स्कूल बनाइए। उन्होंने साथ में दिसपुर और रामपुर के स्कूल ठीक करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में वे गए, उनकी हालत खराब थी। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
पीओके में नई फोर्स भेजी तो हमला माना जाएगा
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे आंदोलन के बीच जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। समिति का कहना है कि अगर इलाके में नई सुरक्षा फोर्स भेजी गई, तो इसे बाहरी हमला माना जाएगा। नेता उमर नजीर कश्मीरी ने कहा कि कोटली और आसपास के कुछ इलाकों से फोर्स पहले ही पीछे हट चुकी है। अगर उन्हें दोबारा भेजा गया, तो लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले या जगह से किसी भी तरह की फोर्स दोबारा लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो कड़ा विरोध होगा। पढ़ें पूरी खबर...
इजरायली पर्यटक से अभद्रता का वीडियो वायरल
अजमेर के किशनगढ़ में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला। पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में हुई। गिरफ्तार आरोपी हैं- मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22)। सभी किशनगढ़ के रहने वाले हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
'विराट 100 शतक मार दें तो उन्हें तेंदुलकर के बराबर मानूंगा'
भारत-वेस्टइंडीज के पहले वनडे में विराट कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक और कुल 86वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके बाद चर्चा छिड़ी कि क्या वे 100 शतक पूरे कर सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अगर विराट यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वे उन्हें सचिन तेंदुलकर के बराबर मानेंगे। अश्विन के मुताबिक विराट 2027 विश्व कप तक खेलने का फैसला कर चुके हैं। उसके बाद खेलना आसान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वे शुभचिंतक की तरह चाहते हैं कि विराट यह रिकॉर्ड बनाएं। विराट एक बार फैसला कर लेते हैं तो उस पर साफ रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार
ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। उन पर शहर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में दो महिलाओं को बचाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने जानकारी मिलने के बाद 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में छापा मारा। दोपहर करीब 3 बजे आरोपी महिला को रोका गया। पुलिस का आरोप है कि वे दो महिलाओं को गलत काम में धकेलने की कोशिश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों और कुछ हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…


