ओमान से मदद की गुहार, सोनम वांगचुक की पत्नी का चौंकाने वाला दावा; पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हैदराबाद की चार बच्चों की मां शबनम बेगम ओमान में 15 घंटे काम, चार महीने से बिना वेतन और यातनाओं के शिकार होकर भारत सरकार से मदद मांग रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली में पति की जबरन अस्पताल शिफ्टिंग और पुलिस निगरानी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Top News Today 19 July
टॉप न्यूज

Top News Today: हैदराबाद की चार बच्चों की मां शबनम बेगम ओमान में 15 घंटे काम, चार महीने से बिना वेतन और यातनाओं से परेशान होकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि हालात बर्दाश्त से बाहर होने के बाद वह15 दिन पहले मालिक के घर से भाग निकली और अब मस्कट स्थित भारतीय दूतावास में शरण लिए हुए हैं। दूसरी ओर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली में पति की जबरन अस्पताल शिफ्टिंग और पुलिस की लगातार निगरानी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही थी कि सोनम की सेहत बिगड़ रही है, लेकिन पिछली शाम की रिपोर्ट में उनका पोटैशियम लेवल 4.3 और सभी पैरामीटर सामान्य थे। अगर इतनी चिंता थी तो सादे कपड़ों में पुलिस क्यों भेजी?

ओमान में फंसी भारतीय महिला ने लगाई भारत लौटने की गुहार

बेहतर भविष्य की तलाश में चार बच्चों को छोड़कर ओमान गई हैदराबाद की शबनम बेगम अब वहां नर्क झेल रही हैं। रोजाना 15 घंटे की जबरन मजदूरी, चार महीने से वेतन न मिलना, खाने-रहने की कोई व्यवस्था न होना और लगातार शारीरिक-मानसिक यातनाएं झेल रही शबनम ने 15 दिन पहले अपने मालिक के घर से भागकर मस्कट स्थित भारतीय दूतावास में शरण ली है। अब वह भारत वापसी के लिए प्रशासन से मदद मांग रही हैं। परिवार के अनुसार, पहाड़ी शरीफ निवासी शबनम बेगम 26 मार्च 2026 को मस्कट पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर...

गीतांजलि आंग्मो का आरोप: सोनम वांगचुक पर पुलिस की नजर

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के फैसले के बाद वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने पूरे घटनाक्रम को 'नौटंकी' बताया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की 'सेहत की चिंता' वाली बात सरासर झूठी है। गीतांजलि ने कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। पिछली शाम की रिपोर्ट में पोटैशियम लेवल 4.3 और अन्य सभी पैरामीटर नॉर्मल थे। अगर सच में चिंता थी तो सादे कपड़ों में पुलिस क्यों भेजी? इतनी बेरहमी से स्ट्रेचर पर लिटाकर क्यों ले गए? मेडिकल टेस्ट कर परिवार को सूचित किया जा सकता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस लगातार उनके पति पर नजर रख रही है। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान पर अमेरिकी तनाव के बीच 50000 सैनिक हाई अलर्ट पर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार आठवीं रात भी भारी बमबारी की। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों में ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, समुद्री ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज को भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस बीच द जेरूसलम पोस्ट ने बताया है कि मिडिल ईस्ट में तैनात 50000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

लॉर्ड्स वनडे: भारत-इंग्लैंड खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि दी। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया। बता दें कि सोबर्स का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि टीम इंडिया ने सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप काली पट्टी बांधी है। पढ़ें पूरी खबर...

तुम लोग पॉर्न देखते हो? हिना खान के सवाल पर बवाल

हिना खान, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी के नए पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में हिना खान अभिनव और रॉकी से सीधे पूछती नजर आ रही हैं कि तुम लोग पॉर्न देखते हो? इस पर अभिनव ने जवाब देते हुए कहा कि पॉर्न खतरनाक चीज है। यह असलियत से अलग अवास्तविक उम्मीदें पैदा करती है। पुरुषों को सॉफ्ट बनाती है, समय बर्बाद करती है, मकसद और ताकत छीन लेती है। अब इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।