ट्रंप बोले- ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, TCS नासिक कांड में बड़ा खुलासा, पढ़ें बड़ी खबरें

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन के संबंध में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई न करने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने चीन के सामने यह मुद्दा उठाया था और मुझे पूरा भरोसा मिला है कि चीन अब ईरान को हथियार नहीं देगा।

ट्रंप बोले- ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, TCS नासिक कांड में बड़ा खुलासा, पढ़ें बड़ी खबरें

Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन के संबंध में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई न करने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने चीन के सामने यह मुद्दा उठाया था और मुझे पूरा भरोसा मिला है कि चीन अब ईरान को हथियार नहीं देगा। इधर महाराष्ट्र के नासिक में आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ब्रांच में धर्मांतरण की कोशिशों और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले ने हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब कंपनी के एचआर विभाग को भी इस मामले में पूछताछ के लिए पकड़ने की कोशिश कर रही है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान को हथियार सप्लाई न करने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे को चीन के सामने उठाया था, जिस पर बीजिंग ने उन्हें भरोसा दिलाया है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ हफ्तों में जब वह चीन जाएंगे, तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीजिंग होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की उनकी कोशिशों का पूरा समर्थन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

TCS कांड में नया खुलासा: ट्रेनिंग में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान

आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक ब्रांच में धर्मांतरण की कोशिश और यौन उत्पीड़न के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ट्रेनिंग के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। इस मामले में कई कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब कंपनी के एचआर विभाग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। विशेष जांच दल (SIT) इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है, जिसमें वरिष्ठ एचआर मैनेजर भी शामिल बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

महिला आरक्षण बिल का INDIA गठबंधन करेगा विरोध

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस ने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर अड़ंगा लगा दिया है। गठबंधन ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि संसद में आने वाले इस बिल का विरोध किया जाएगा। हालांकि गठबंधन ने यह भी कहा कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि बिल लाने के तरीके और उसकी टाइमिंग का विरोध कर रहा है। नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं ने यह फैसला लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिल पेश करने के तरीके पर कई दलों को आपत्ति है। पढ़ें पूरी खबर...

तुर्की स्कूल में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी, चार की मौत

तुर्की के कहरमनमारस प्रांत में एक सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। यह घटना आयसर कालिक सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां एक हथियारबंद छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तुर्की के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि यह लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी की घटना है। मिडिल स्कूल के छात्र द्वारा की गई इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे अपने पास

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सम्राट चौधरी ने अपने पास 29 महत्वपूर्ण विभाग रख लिए हैं, जबकि शेष 18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम के बीच बांट दिए गए हैं। जेडीयू के डिप्टी सीएम विजय चौधरी को 10 विभाग और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास ही रखा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बुधवार को एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभाग सौंपे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें