वेस्ट एशिया के लिए फ्लाइट्स बहाल, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द घट सकते हैं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके संकेत दिए हैं। साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ओमान और कुवैत समेत पश्चिम एशिया की सभी उड़ानें बहाल कर दी हैं। पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें...

Top News Today: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ सप्ताह तक निचले स्तर पर बनी रहीं तो पेट्रोल और डीजल सस्ते हो सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया की सभी उड़ानें फिर से बहाल कर दी हैं, जिससे ओमान और कुवैत जाने वाले भारतीय यात्रियों, खासकर केरल-कर्नाटक के प्रवासी कामगारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...
घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को इसके साफ संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ सप्ताह तक निचले स्तर पर बनी रहीं, तो मूल्य समीक्षा कर कटौती का फैसला लिया जा सकता है। पुरी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल सस्ता हुआ है, लेकिन पश्चिम एशिया संकट के दौरान खरीदे गए महंगे तेल का अभी भी प्रसंस्करण चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
थलपति विजय की TVK में शामिल हुए AIADMK तीन बड़े नेता
तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को AIADMK में बड़ी सेंध लगाते हुए तीन पूर्व मंत्रियों समेत कई नेताओं ने TVK का दामन थाम लिया। AIADMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ सी विजयभास्कर, एमआर विजयभास्कर और एमएसएम आनंदन अपने समर्थकों के साथ मामल्लापुरम में आयोजित कार्यक्रम में TVK में शामिल हो गए। DMK ने इस घटना पर तंज कसते हुए इसे 'वॉशिंग मशीन' बताया। पढ़ें पूरी खबर...
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया की उड़ानें बहाल कीं
पश्चिम एशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान रोकी गई सभी उड़ानें पूरी तरह बहाल कर दी हैं। एयरलाइन ने गुरुवार (2 जुलाई) को घोषणा की कि ओमान के सलालाह और कुवैत समेत सभी जगहों पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। कोझिकोड-सलालाह रूट पर 2 जुलाई से, कोझिकोड-कुवैत 3 जुलाई से और बेंगलुरु-कुवैत 4 जुलाई से उड़ानें संचालित होंगी। शुरुआत में उड़ानों की संख्या सीमित रहेगी, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में सातवें साल भी बिजली दरें नहीं बढ़ीं
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित कर दी गई हैं और लगातार सातवें साल भी इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यूपी इस मामले में देश का एकमात्र राज्य बन गया है। नोएडा पावर कंपनी के उपभोक्ताओं को बिल में 10 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली दर में 20 प्रतिशत रियायत दी गई है। पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने का खर्च भी उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि एक बड़े अधिकारी का मैसेज आने के बाद ही एनकाउंटर हुआ। उन्होंने कहा कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के ऐसा कोई करने की हिम्मत नहीं कर सकता। गृह मंत्री भी खुद सम्राट चौधरी ही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


