Hindi Breaking News: एकनाथ शिंदे को भी इस बार की बेईमानी भारी पड़ेगी, राउत की वॉर्निंग
सियासत का घमासान, खेल का रोमांच और बॉलीवुड का ग्लैमर! क्या ट्रेंड कर रहा है और क्या है सोशल मीडिया का सबसे बड़ा मुद्दा? हर वो हलचल जिसने देश को चौंकाया। सीधा अंदाज, बेबाक बातें और सबसे सटीक विश्लेषण। जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ और रहिए हर हलचल से अपडेट

6:05PM- शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, सांसद संजय राउत के तीखे बयानों और इन सांसदों को मिल रही धमकी के बाद उनके घरों और ऑफिसों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
6:00PM- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिख गुरु की तस्वीरों का अपमान करने वाले कथित वीडियो पर भाजपा का हमला। राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "दुख की बात है कि आज कोई अकाल तख्त को चुनौती दे रहा है। जब उन्होंने सीएम को वीडियो के बारे में पूछने के लिए कॉल किया, तो उन्होंने कहा कि वीडियो AI से बना है। दो इंडिपेंडेंट एजेंसियों की जांच में पता चला कि वीडियो असली था और यह AI से नहीं बना था। सीएम को अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा देकर अकाल तख्त के सामने पेश होना चाहिए।"
2:21 PM- ऑपरेशन टाइगर पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'इतनी सत्ता की भूख और प्यार है कि आप संविधान को खराब कर दो, एजेंसी को अपनी मुट्ठी में कर लो। आप डर का माहौल बनाकर रखो। प्रजातंत्र के उसूलों को ताक पर रखो ये हमें डिफेंड करने की जरूरत नहीं है। डिफेंड भाजपा को करना पड़ेगा कि क्यों इस प्रकार के काम कर रहे हैं।'
1:07 PM- राज्यसभा संजय राउत ने कहा, '...हमारी बैठक में लोक सभा के तीन सांसद शामिल हुए। अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई। मैं खुद राज्यसभा से हूं। जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी के आदेश का उल्लंघन किया है। इसलिए, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और जवाब मांगा जाएगा। हम उनकी संसद सदस्यता रद्द कराने की कोशिश करेंगे...।'
12:28 PM- गुरुवार को होने वाली शिवसेना यूबीटी की बैठक में व्हिप जारी किए जाने के बाद भी सिर्फ 3 सांसद ही पहुंचे हैं। खबर है कि इनमें अनिल देसाई, अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे का नाम शामिल है। अब भी 6 सांसदों का इंतजार किया जा रहा है।
11:32 AM- अब अदालत के इस फैसले के बाद ऋतब्रत बनर्जी के विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर कामकाज संभालने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वे गुरुवार से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के नेता के रूप में हिस्सा ले पाएंगे।
8:53 AM- केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, 'सांसदों ने जो भी लेटर दिया है, वो शिवसेना (UBT) का अंदरूनी मामला है। लोकसभा स्पीकर इस पर फैसला लेंगे...।' सांसद संजय राउत पर उन्होंने कहा, 'वो जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसके कारण ही शिवसेना (UBT) खत्म हो रही है।'
8:01 AM- शिवसेना MLC चंद्रकांत रघुवंशी का कहना है, 'महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर हुआ है। आज छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे में अपना विश्वास जताया है और शिवसेना में शामिल हो गए हैं... यह अच्छा है कि वे हमारे साथ आए। मैं उनका स्वागत करता हूं।'
7:45 AM-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 और 20 जून को महाराष्ट्र में रहेंगे। वह कोल्हापुर का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान 20 जून को वह पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
7:22 AM-डेमोक्रेटिक सांसदों ने मांग की है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ हुए समझौते पर अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी दें।
6:50 AM- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हुए समझौते (MoU) पर डिजिटल और रिमोटली साइन किए।
6:07 AM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।


