Hindi NewsIndia NewsTop Five News of Evening Asim Munro threat to India NDA Loss in Bihar
आसिम मुनीर की गीदड़भभकी, बिहार में एनडीए को नुकसान; पढ़िए आज शाम की बड़ी खबरें

आसिम मुनीर की गीदड़भभकी, बिहार में एनडीए को नुकसान; पढ़िए आज शाम की बड़ी खबरें

संक्षेप:

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर का भारत को गीदड़भभकी देने का सिलसिला थमा नहीं है। वहीं, बिहार चुनाव में एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया है। खेल की दुनिया में मोहम्मद शमी ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को फिर से जवाब दिया है।

Sat, 18 Oct 2025 06:55 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर का भारत को गीदड़भभकी देने का सिलसिला थमा नहीं है। वहीं, बिहार चुनाव में एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया है। खेल की दुनिया में मोहम्मद शमी ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को फिर से जवाब दिया है। पढ़िए शाम की पांच बड़ी खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत ने अब उकसाया तो... आसिम मुनीर की फिर गीदड़भभकी, न्यूक्लियर का भी जिक्र
पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी कि वह मामूली उकसावे पर भी ‘दृढ़ जवाब’ देगा, और कहा कि न्यूक्लियराइज्ड माहौल में जंग की कोई जगह नहीं है। काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में तालिबान को चेतावनी देने के साथ-साथ भारत का भी मुनीर ने जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘’न्यूक्लियर माहौल में युद्ध के लिए जगह नहीं है, लेकिन मामूली उकसावे पर भी पाकिस्तान की तरफ से ज्यादा निर्णायक जवाब दिया जाएगा।'' पढ़ें पूरी खबर

कौन हैं सीमा सिंह, जिनके कारण बिना लड़े एक सीट हार गया NDA
बिहार चुनाव से पहले ही एनडीए को एक सीट का नुकसान हो गया। छपरा जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है। एनडीए की सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा-आर ने उन्हें मढ़ौरा सीट से सीमा को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सियासत में कदम रखने से पहले ही सीमा सिंह हिट विकेट हो गई हैं। जो चिराग की पार्टी और एनडीए दोनों के लिए झटका है। पढ़ें पूरी खबर

कब खत्म होगा अमेरिकी टैरिफ का टेंशन, कहां तक पहुंची बात? पीयूष गोयल का ऐसा जवाब
अमेरिका से भारत का टैरिफ वॉर अभी चल रहा है। अमेरिकी टैरिफ पर भारत को गुड न्यूज कब तक मिलेगी? इस पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का जवाब आया है। पीयूष गोयल ने कहा कि है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ता जारी है। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी कोई डिटेल साझा करने से इनकार किया। पीयूष गोयल एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए ऊंचे टैरिफ पर सवाल पूछा गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब इससे जुड़े फैसले को लेकर समझौता हो जाएगा तब मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा उनके फिटनेस को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी को आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते समय बताया कि शमी की फिटनेस को लेकर उनके पास कोई अपडेट नहीं है। हालांकि शमी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं। पढ़ें पूरी खबर

बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कार्गो सेक्शन में आग लग गई, जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन को रोकना पड़ गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2:30 बजे गेट 8 के पास लगी। फायर सर्विस के प्रवक्ता तल्हा बिन जशीम ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए शुरू में नौ फायरफाइटिंग यूनिट्स को लगाया गया था, और इसके तुरंत बाद पंद्रह और यूनिट्स मौके पर पहुंच गईं। पढ़ें खबर