ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर बवाल, सुपरनोवा सुसाइड केस का नया एंगल; टॉप-5 खबरें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रोटेस्ट मार्ट निकाला। सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या केस में नई बातें सामने आई हैं। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर बवाल, सुपरनोवा सुसाइड केस का नया एंगल; टॉप-5 खबरें
New Delhi: Police personnel try to evict members of the All India Students' Association (AISA), Students' Federation of India (SFI), and other student organizations during a protest demanding the resignation of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar, in New Delhi, Sunday, Oct. 4, 2026. (PTI Photo)(PTI10_04_2026_000354A)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रोटेस्ट मार्ट निकाला। इस दौरान आम आदमी पार्टी कई नेता नारेबाजी करते हुए मार्च करते नजर आए। दिल्ली NCR की गगन छूती इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या केस में नई बातें सामने आई हैं। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रोटेस्ट मार्ट निकाला। इस दौरान आम आदमी पार्टी कई नेता नारेबाजी करते हुए मार्च करते नजर आए। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा भी शामिल थे। पूरी खबर

सुपरनोवा सुसाइड केस में नया ट्विस्ट

दिल्ली NCR की गगन छूती इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या केस में नई बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक इंजीनियर संभव जैन काफी लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। इसके पीछे की वजह थीं- सातवें महीने में पैदा हुए बच्चे की बीमारी और पत्नी से तलाक के बाद पैदा हुई परिस्थितियां। पूरी खबर

वंदे मातरम कहने से धर्म... जावेद अख्तर की दो टूक

जावेद अख्तर का कहना है कि वंदे मातरम कहने से मेरा धर्म खतरे में नहीं आता है, लेकिन उन्होंने धार्मिक अंतरे गाने से इनकार कर दिया। कहा कि मैं नास्तिक हूं, मुझपर क्यों थोप कर रहे। बतौर भारतीय मुझे नास्तिक होने का हक है। पूरी खबर

पुजारा ने वैभव सूर्यवंशी को किया ड्रॉप

मंगलवार से भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। आगामी सीरीज के लिए पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है। पूरी खबर

हर दिन 10 हजार कदम चलकर 30 दिन बाद ऐसा रिजल्ट

फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 स्टेप्स चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी इतने कदम चलने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम एक महिला का एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं जिससे आपको मदद मिल सकती है। पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्ञानेश के इस्तीफे की मांग पर बवाल, सुपरनोवा सुसाइड केस का नया एंगल; टॉप-5 खबरें