इंडिया गठबंधन में क्यों हो रहा महासंग्राम, पुतिन किसके ऊपर कर रहे तंज; टॉप-5 खबरें
इंडिया गठबंधन में महासंग्राम छिड़ता नजर आ रहा है। वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के दौरान खड़े होने पर कांग्रेस के बयान पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तगड़ा जवाब दिया है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

इंडिया गठबंधन में महासंग्राम छिड़ता नजर आ रहा है। वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के दौरान खड़े होने पर कांग्रेस के बयान पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तगड़ा जवाब दिया है। वहीं, बाबा रामदेव अपने आयुर्वेदिक हुक्का के चलते वायरल हो रहे हैं। इस बीच ब्रिक्स सम्मेलन से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों पर तंज कसा है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
'वंदे मातरम' पर INDIA अलायंस में कोहराम
वंदे मातरम् को लेकर अब इंडिया गठबंधन के सहयोगियों में भी टकराव होता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसको लेकर कांग्रेस को घेर लिया है। पूरे वंदे मातरम् के दौरान खड़े रहने को लेकर कांग्रेस द्वारा आपत्ति पर उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उमर अब्दुल्ला ने यहां तक कह डाला कि जब पूरे वंदे मातरम् को लेकर संसद में चर्चा हो रही थी तो कांग्रेस चुप क्यों रही। आखिर कांग्रेस ने तब इसे रोका क्यों नहीं? पूरी खबर
ब्रिक्स समिट में पुतिन का पश्चिम देशों पर तंज
ब्रिक्स के 18वें समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिक्स के जरिए मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। हमारा लक्ष्य ब्रिक्स देशों के बीच में व्यापार को बढ़ावा देना है। आज पश्चिमी देश कमजोर हो रहे हैं। पूरी खबर
बाबा रामदेव अब आयुर्वेदिक हुक्का लेकर आए
योग गुरु बाबा रामदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अलग तरह के आयुर्वेदिक हुक्के के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रामदेव ने आयुर्वेदिक हुक्का को वात-पित्त-कफ यानी आयुर्वेद के त्रिदोष से जोड़ा और इसे इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में बताया। पूरी खबर
मोहम्मद रिजवान- इमाम-उल-हक की मुश्किलें बढ़ीं
ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की है। पूरी खबर
लता के इस गाने की हुई थी चोरी
क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का एक आईकॉनिक सॉन्ग अमेरिकी रैपर को इतना पसंद आया कि उसने इसको कॉपी कर गाना बना दिया और वो गाना अमेरिका के बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 में शामिल हो गया। लेकिन शॉकिंग बात ये रही कि इस गाने को बनाने के लिए उसने परमीशन नहीं ली, जिसके बाद उसे 4000 करोड़ का हर्जाना देना पड़ा। पूरी खबर


