Todays Chanakya Exit Poll कब, जानिए पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार?
Exit Poll Todays Chanakya: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव आज खत्म हो रहे हैं। चार मई को सभी राज्यों के रिजल्ट घोषित होंगे। उससे पहले, आज शाम से एग्जिट पोल आने लगेंगे। जानिए, टुडेज चाणक्य कब अपने आंकड़े जारी करेगा।

Todays Chanakya Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। चार मई को बंगाल समेत पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के चुनावी नतीजों का ऐलान होगा। उससे पहले, आज शाम 29 अप्रैल से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। इस बार, जिस राज्य पर सबसे ज्यादा वोटर्स की नजरें हैं, वह पश्चिम बंगाल है। यहां डेढ़ दशक से राज कर रहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। इसके अलावा, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करेंगी, जिसमें टुडेज चाणक्य (Todays Chanakya) भी शामिल है।
टुडेज चाणक्य ने अतीत में कई विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के आंकड़े सटीक जारी किए हैं, जिससे लोगों में उसके नतीजे जानने की इच्छा रहती है। चाणक्य ने एक्स हैंडल पर बताया है कि वह इसके आंकड़े आज नहीं, बल्कि 30 अप्रैल को जारी करेगा। टुडेण चाणक्य ने एक्स पर लिखा, ''कृपया ध्यान दें कि हम 30 अप्रैल 2026 को अपना राज्य विश्लेषण इस प्रकार जारी करेंगे-
शाम 5:30 बजे – असम
शाम 5:45 बजे – केरल
शाम 6:00 बजे – तमिलनाडु
शाम 6:30 बजे – पश्चिम बंगाल''
वहीं, टुडेण चाणक्य के अलावा भी तमाम सर्वे एजेंसियां हैं, जिनके एग्जिट पोल का इंतजार रहता है। एक्सिस माय इंडिया उसी में एक है। इसका एग्जिट पोल बुधवार शाम साढ़े छह बजे से आएगा। इस बार एनडीटीवी पर यह एग्जिट पोल दिखाया जाएगा। इसके अलावा, सी वोटर, मैटराइज समेत तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े बुधवार शाम साढ़े छह बजे से जारी होने लगेंगे।
किस राज्य में अभी किसकी सरकार?
चार राज्यों-असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश-पुडुचेरी में इस बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 2011 से ममता बनर्जी की सरकार है तो तमिलनाडु में डीएमके सरकार में है और उसकी टक्कर AIADMK के साथ है, जिसमें भाजपा भी शामिल है। वहीं, केरल में एलडीएफ दो बार से सत्ता में है और इस बार यूडीएफ से कड़ा मुकाबला है। असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है और कांग्रेस ने कई दलों के साथ मिलकर गठबंधन तैयार किया है। पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


