ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश आज के हिन्दुस्तान सेमानसून की बारिश 20 दिन के भीतर भिगोएगी

मानसून की बारिश 20 दिन के भीतर भिगोएगी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गोवा में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां खूब बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में मानसून की बारिश 20 दिन के भीतर होने के आसार हैं। इसके तय समय यानी 29 जून तक यहां पहुंचने का अनुमान...

मानसून की बारिश 20 दिन के भीतर भिगोएगी
विशेष संवाददाता,नई दिल्लीSat, 10 Jun 2017 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गोवा में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां खूब बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में मानसून की बारिश 20 दिन के भीतर होने के आसार हैं। इसके तय समय यानी 29 जून तक यहां पहुंचने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार, गोवा में मानसून गुरुवार को पहुंच गया था। इसके 10 जून को मुंबई पहुंचने की तिथि है। एक-दो दिन की देरी से वहां पहुंचेगा। 

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के अनुसार, मानसून की रफ्तार थोड़ी कमजोर जरूर है लेकिन इसमें कोई खास देरी नहीं हुई है। इस बार दिल्ली में तय समय यानी 29 जून को मानसून के पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में 1987 में मानसून 26 जुलाई को पहुंचा था जो अब तक का सबसे देरी से पहुंचने का रिकॉर्ड है। 2002 में 19 जुलाई को मानसून पहुंचा था। इसी प्रकार 2008 में मानसून 15 जून को ही पहुंच गया था जो सबसे जल्दी पहुंचने का रिकॉर्ड है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें