नेहा बोरा नक्सली हैं, मैंने पहले ही कहा था; AISA चीफ पर किसने लगाए आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन प्रमुख नेहा बोरा भी खासी चर्चा में हैं। अब तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने उनपर आरोप लगाए हैं।

Who is Neha Bora
आइसा प्रमुख नेहा बोरा विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी के साथ मिलकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं हैं। (ANI Photo/Naveen Sharma)

नेहा बोरा यानी AISA प्रमुख के बांग्लादेश संबंधी बयान पर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। अब पश्चिम बंगाल में डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा है कि बोरा नक्सली हैं और वह पहले भी यह बात कहते रहे हैं। दरअसल, एक वायरल वीडियो में आइसा अध्यक्ष को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में आंदोलन बांग्लादेश से प्रेरित था। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रिजु दत्ता ने कहा, 'सच सामने आ गया है। मैंने पहले भी कहा है और अब फिर कह रहा हूं कि नेहा बोरा नक्सली हैं और ये नक्सल बच्चे नहीं हैं। ये नक्सल भारत के खिलाफ टाइम बम हैं।' उन्होंने कहा, 'वह चारू मजूमदार और कनु सान्याल को अपना आदर्श मानती हैं। वह सरकार के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध को मानती हैं और भारत गणराज्य के खिलाफ हैं।'

विपक्षी गठबंधन INDIA पर आरोप

साथ ही उन्होंने नेहा बोरा के सहारे विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'अब वह INDIA ब्लॉक की पोस्टर गर्ल हैं, जिनका साथ राहुल गांधी दे रहे हैं। इससे भारत के खिलाफ उनके मिशन और विजन का काफी कुछ पता चल रहा है।'

भाजपा ने लगाए आरोप

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कथित वीडियो को लेकर भाजपा ने भी सवाल उठाए थे। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा था, 'नेहा बोरा ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह बांग्लादेश आंदोलन से प्रेरित हैं और जो बांग्लादेश में हुआ वह भारत में भी होना चाहिए। ये शब्द नेहा बोरा के हैं लेकिन इसके पीछे सोच राहुल गांधी की है।'

उन्होंने दावा किया, 'यह राजनीतिक प्रतिरोध नहीं है; यह एक अराजक मार्च और एक अराजक विद्रोह है। उनका मकसद तख्तापलट करना है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला है जो दिखाता है कि राहुल गांधी का मकसद लोकतांत्रिक प्रतिरोध नहीं, बल्कि अराजकता को अपनाना और उसे मान्यता देना है। यह भारत के राज्य और भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ लड़ाई है।'

सुप्रीम कोर्ट से राहत और झटका दोनों

गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट से विपक्षी गठबंधन INDIA को झटका और राहत दोनों मिले हैं। एक ओर जहां एसआईआर समेत कई मुद्दों को लेकर दाखिल याचिका पर शीर्ष न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर भी CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच ने नोटिस जारी किया है।

नोटिस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे समेत 10 से ज्यादा नेताओं को जारी किया गया है। वहीं, नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीजेआई से मिलने के लिए समय मांगा था, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी और वजह भी बताई थी।

नेहा बोरा कांग्रेस के करीब जा रहीं?

खास बात है कि हाल ही में कांग्रेस गलियारों में नेहा बोरा की मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। प्रदर्शन से लेकर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस तक वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का साथ नजर आ चुकी हैं। वहीं, दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान भी वह राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चल रहीं थीं। कहा जा रहा है कि इसके चलते कांग्रेस में अंदरूनी अनबन शुरू हो गई है। हालांकि, इसे लेकर किसी ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है और महज अटकलें हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेहा बोरा नक्सली हैं, मैंने पहले ही कहा था; AISA चीफ पर किसने लगाए आरोप