Hindi NewsIndia NewsTMC MP was seen Smoking an E Cigarette in Parliament Anurag Thakur Levels Serious Allegations
संसद में बैठकर ई-सिगरेट पी रहे TMC के सांसद, अनुराग ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

संसद में बैठकर ई-सिगरेट पी रहे TMC के सांसद, अनुराग ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

संक्षेप:

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि सदन की जानकारी के लिए है, देशभर में ई सिगरेट बैन हो चुकी है, क्या आपने (स्पीकर) अलाऊ कर दी है? टीएमसी के सांसद कई दिनों से पी रहे हैं। आप चेक करवाइए।

Dec 11, 2025 04:46 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कई दिनों से टीएमसी के सांसद सदन में बैठकर ई सिगरेट पी रहे हैं। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी संज्ञान लिया और कहा कि कार्रवाई करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा, ''सदन की जानकारी के लिए है, देशभर में ई सिगरेट बैन हो चुकी है, क्या आपने (स्पीकर) अलाऊ कर दी है? टीएमसी के सांसद कई दिनों से पी रहे हैं। आप चेक करवाइए। सदन में सिगरेट पीना अलाऊ कर दिया है क्या?'' इस पर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं। हमें संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करना चाहिए। कभी भी ऐसा विषय मेरे सामने आएगा तो निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।

वहीं, एक और बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पर बात की। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि यह ई सिगरेट पीना दुर्भाग्यपूर्ण है और अगर कोई सांसद इसे पीता है तो यह और भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

ई-सिगरेट (या वेप) एक बैटरी से चलने वाली सिगरेट है, जिसमें लिक्विड (ई-लिक्विड) को गर्म करके उसे सांस लेने लायक एरोसोल (धुंध) में बदल देता है। इसमें निकोटीन, फ्लेवर और दूसरे केमिकल होते हैं, लेकिन यह पारंपरिक सिगरेट की तरह तंबाकू नहीं जलाता। ये अक्सर पेन या यूएसबी ड्राइव जैसे दिखते हैं। इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, खासकर फेफड़ों पर। साल 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। ऐसे में इसे अपने पास रखना भी गैर कानूनी है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।