Hindi NewsIndia NewsTMC MP Smoking why Saugat Roy said One cigarette would not matter
एक सिगरेट से कुछ नहीं बिगड़ेगा; स्मोकिंग करते पकड़े गए ममता के सांसद तो उलटा भड़के

एक सिगरेट से कुछ नहीं बिगड़ेगा; स्मोकिंग करते पकड़े गए ममता के सांसद तो उलटा भड़के

संक्षेप:

संसद भवन के अंदर टीएमसी सांसद द्वारा ई-सिगरेट पीने का मुद्दा अभी थमा नहीं है। इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते देखे गए। दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने जब उन्हें टोका तो वह सफाई देने लगे।

Dec 12, 2025 03:49 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संसद भवन के अंदर टीएमसी सांसद द्वारा ई-सिगरेट पीने का मुद्दा अभी थमा नहीं है। इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते देखे गए। दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और गज दिल्ली प्रदूषण पर बहस के बीच खुद के सिगरेट पीने को जायज ठहराते हुए सौगत रॉय ने यहां तक कह डाला कि एक सिगरेट से क्या होगा। गौरतलब है कि गुरुवार को एक टीएमसी सांसद सदन के अंदर ई सिगरेट पी रहे थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान इस तरफ खींचते हुए इस पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि टीएमसी सांसद का नाम अभी तक सस्पेंस ही है।

इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत और गिरिराज सिंह ने उनकी खिंचाई भी खूब की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहाकि दादा, आप अपना और हमारा स्वास्थ्य खतरे में क्यों डाल रहे हो। बाद में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि इन तथाकथित आरोपों में कुछ नहीं रखा है। सदन के अंदर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है। सदन के बाहर इस खुली जगह पर सिगरेट पीने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

उलटा भाजपा पर भड़कते हुए टीएमसी सांसद ने कहाकि भाजपा इस तरह के आरोप लगाती है। जबकि इन्हीं की सरकार में दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। इस तरह की बातें करने की जगह उन्हें प्रदूषण दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहाकि हमारी एक सिगरेट से कुछ नहीं होने वाला है। टीएमसी सांसद ने कहाकि इस मामले पर राजनीति हो रही है क्योंकि भाजपा निशाने पर है। उन्होंने पत्रकारों से भी कहाकि आप इतना सवाल क्यों पूछ रहे हैं। भाजपा के मंत्री ने कुछ कहा और आप उसे ऐसे सपोर्ट कर रहे हैं, जैसे यही सच है। यह पूरा सच नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।