टीएमसी नेता को जूतों की माला पहनाकर करवाई परेड, खूब चले अंडे और टमाटर; VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तारकेश्वर नगर पंचायत के चेयरमैन और टीएमसी नेता की लोगों ने जूते की माला पहनाकर परेड करवा दी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लोगो के सामने उठक-बैठक कर रहे हैं। लोगों ने उनपर टमाटर और अंडे भी फेंके।

पश्चिम बंगाल में बीते दिनों बाहुबली माने जाने वाले टीएमसी नेता जहांगीर खान का कान पकड़े हुए वीडियो सामने आया था। अब ऐसी ही एक और तस्वीर देखने को मिली है। तारकेश्वर नगर पंचायत के चेयरमैन टीएमी नेता सपन सामंत को लोगों ने जूते की मामला पहना दी और फिर सड़क पर परेड करा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लोगों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। स्थानीय लोगों ने ना सिर्फ जूते का हार पहनाकर उनकी परेड कराई बल्कि अंडे और टमाटर भी मारे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बनियान और पैंट पहने हुए हैं। उनको देखकर लगता है कि उन्हें अंडे और टमाटर मारे गए हैं। वह थोड़ी दूर चलते हैं और पीछे-पीछे लोग चल रहे हैं। इसके बाद कान पकड़कर उठने-बैठने लगते हैं। बता दें कि तारकेश्वर सीट पर बीजेपी नेता संतु पां ने टीएमसी को बड़े अंतर से हराया है। इससे पता चलता है कि स्थानीय लोगों में पहले से ही टीएमसी नेताओं के प्रति गुस्सा था।

जहांगीर खान की भी करवाई गई थी परेड

टीएमसी के बाहुबली नेता जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी भी फलता में परेड करवाई गई थी। वीडियों में देखा गया कि वह कान पकड़कर लोगों से माफी मांग रहे हैं। फलता में उनकी वजह से ही दोबारा वोटिंग करवाई गई थी। वहीं दोबारा मतदान से पहले ही जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था। बता दें कि उनकी आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से खूब ठनी थी। अजय पाल शर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था। जहांगीर खान ने कहा था कि अजय पाल शर्मा अग सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं। उनके इस बयान पर काफी सियासत गर्माई थी।

टीएमसी में मची है उथल-पुथल

बंगाल में चुनाव के बाद से ही टीएमसी में उथल-पुथल मची है। वहीं टीएमसी के नेताओं को जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी को ही अध्यक्ष पद से हटाकर समानांतर नेतृत्व की घोषणा कर दी है। वहीं ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था।

ममता बनर्जी के प्रति नष्ठा रखने वाले नेताओं के अनुसार, पार्टी की नेतृत्व संरचना और 24 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया था और इसकी सूची सोमवार दोपहर निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। यह कदम विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के कोलकाता में विशेष अधिवेशन आयोजित करने से पहले उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष, सुब्रत बक्शी को उपाध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव, डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त सचिव तथा शुभाशीष चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष बताया गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।