वंदे मातरम् पर शुभेंदु अधिकारी को मिला चैलेंज, भारत को मिला नया LPG साथी; टॉप-5 न्यूज
Top 5 News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को टीएमसी की तरफ से नई चुनौती मिली है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री वंदे मातरम् के केवल चार अंतरे ही गाकर सुना दें।

Top 5 News Today: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से नया चैलेंज मिला है। टीएमसी की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री वंदे मातरम् के केवल चार अंतरे ही गाकर सुना दें। दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच भारत को एलपीजी गैस के लिए नया सप्लायर मिला है। पिछले कुछ समय में ही अल्जीरिया भारत का तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी निर्यातक देश बन गया है। इस लिस्ट में अमेरिका नंबर एक पर है।
लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को वंदे मातरम् गाने की चुनौती
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दो चुनौती दी गई हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि है कि शुभेंदु अधिकारी को अकेले केवल चार अंतरों वाला वंदे मातरम् गाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भवानीपुर मतगणना केंद्र की सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने रखना चाहिए और इस सीट पर दोबारा मतदान करवाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
अल्जीरिया बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा LPG निर्यातक देश
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत ने अपने ऊर्जा आयात के केंद्रों में बड़ा बदलाव किया है। एक समय पर होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर भारत ने अब इस रास्ते से अपनी निर्भरता को काफी हद तक कम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त के महीने में अल्जीरिया ने भारत को करीब 1,10,711 टन एलपीजी सप्लाई की है। यह भारत की कुल आयात का 10 फीसदी है। इस आंकड़े से अल्जीरिया भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी निर्यातक देश बनकर उभरा है। पढ़ें पूरी खबर
नेपाल की बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे शशि थरूर, अब देने लगे सफाई
नेपाल की बाढ़ को लेकर संवेदना प्रकट करने के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ड्रामा शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। अब केरल से आने वाले सांसद ने इस पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस संदर्भ में ड्रामा शब्द का प्रयोग किया था वह नाटक या थिएटर नहीं था। बल्कि इसका मतलब 'एक ऐसी परिस्थिति या घटनाक्रम से थ, जिसमें जबरदस्त टकराव वाली ताकतें शामिल होती हैं।' पढ़ें पूरी खबर...
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद
सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पेंगुइन इंडिया ने इसके प्रकाशन से हाथ खींच लिए हैं। दावा किया जा रहा है कि पेंगुइन इंडिया ने किताब के कुछ हिस्सों को लेकर आपत्ति जताई थी। इशके बाद किताब का प्रकाशन भारत में टाल दिया गया है। जिन हिस्सों को लेकर आपत्ति जताई गई है। उनमें पीएम मोदी, संघ और भाजपा से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया गया है। पढे़ं पूरी खबर...
खान सर ने रक्षा बंधन के मौके पर अनाथ आश्रम खोलने का ऐलान किया
पटना के खान सर ने रक्षा बंधन के मौके पर अनाथ आश्रम खोलने का ऐलान किया है। इससे पहले वह गरीबों के लिए कैंसर हॉस्पिटल खोल चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीच में कुछ रुकावट की वजह से इसका काम अटक गया था। लेकिन अब यह बनकर तैयार है। रक्षा बंधन क दिन खान सर ने कहा कि वह बच्चों के लिए पूरा इकोसिस्टम बनाने की तैयारी में हैं। पढ़ें पूरी खबर...


